ग्वालियर में सीएसपी हिना खान ने लगाए जय श्रीराम के नारे तो छा गई चुप्पी, जानें पूरी कहानी

Sourabh Bhatnagar | Oct 15, 2025, 12:17 IST
Share
gwalior-csp-hina-khan-news
gwalior-csp-hina-khan-news

अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर ग्वालियर का माहौल गरम है। इसी बीच शहर में एक और विवाद ने जन्म ले लिया है। इस विवाद के कारण CSP हिना खान चर्चा में आ गई हैं।

ग्वालियर में अंबेडकर मूर्ति विवाद के बीच एक और नया विवाद सामने आया है। दरअसल, अंबेडकर विवाद के एक पक्ष और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा के समर्थक एक मंदिर में सुंदरकांड करना चाहते थे। मंदिर के पास पुलिस तैनात थी।

इस दौरान सीएसपी हिना खान ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो नारेबाजी में बदल गई। इस दौरान सीएसपी हिना खान को 'जय जय श्रीराम, जय जय श्रीराम' के नारे लगाने पड़े। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

क्या हुआ था

मंगलवार सुबह एडवोकेट मिश्रा के समर्थक मंदिर पर सुंदरकांड करने पहुंचे। मंदिर बंद था और पुलिस खड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने एडवोकेट अनिल मिश्रा को बुला लिया। मिश्रा और सीएसपी हिना खान के बीच बहस हो गई। इस दौरान, मिश्रा के समर्थकों ने सड़क पर सुंदरकांड करने के लिए टेंट वाले को बुला लिया।

सीएसपी हिना खान ने धारा 163 का हवाला देते हुए टेंट हटवाने को कहा। इसके बाद, मिश्रा और उनके समर्थकों ने सीएसपी हिना खान और पुलिस को सनातन विरोधी कह दिया और "जय श्रीराम" के नारे लगाने लगे। इस पर सीएसपी हिना खान ने भी "जय श्रीराम" के नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्हें ऐसा करते देख, वहां हंगामा कर रहे लोग चुप हो गए।
बता दें कि अंबेडकर के खिलाफ बयान देकर चर्चा में आए अनिल मिश्रा का घर मंदिर के पास है। 15 अक्टूबर (आज) को सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मिश्रा के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा लगा दी। इस सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएसपी हिना खान ने संभाली है।

अंबेडकर मूर्ति विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

ग्वालियर में अंबेडकर विवाद के बीच भीम आर्मी ने स्थगित किया आंदोलन, 15 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी

मिश्रा बोले जानबूझकर रोका गया

अनिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि सीएसपी खान ने जानबूझकर उन्हें और उनके समर्थकों को रोका। वहीं सीएसपी का कहना है कि यह फैसला एसडीएम का था। उनका काम सिर्फ नियमों का पालन करना है। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

जब हिना खान ने लगाए श्रीराम के नारे

जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई, सीएसपी हिना खान ने भी इसका जवाब दिया। वह भी अनिल मिश्रा के सामने जाकर चार बार जय श्रीराम के नारे लगाने लगीं। इसके बाद सीएसपी खान ने कहा, अगर आप इस नारे का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए करेंगे तो नहीं चलेगा।

ग्वालियर के मंदिर के पुजारी ने कहा कि एसपी ने उन्हें पहले ही आदेश दिया था कि किसी भी कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। बता दें कि ग्वालियर में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस घटना ने उस विवाद को और बढ़ा दिया।

क्या है ग्वालियर का अंबेडकर मूर्ति विवाद

एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच बेंचपरिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति (ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा) स्थापित करने को लेकर एक बड़ा विवाद उभरा है। वकीलों के एक गुट ने इस मूर्ति की स्थापना का विरोध किया, जबकि दूसरे गुट ने इसे समर्थन दिया।

इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया और सड़कों पर काफी तनाव देखने को मिला। इस विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक भेदभाव को और बढ़ा दिया है। प्रशासन को इसे काबू में करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है।

मूर्ति विवाद के कारण:

  1. वकील समुदाय के विभिन्न गुटों के बीच असहमति।
  2. सोशल मीडिया पर बढ़ती टिप्पणियां और भड़काऊ पोस्ट।
  3. प्रशासनिक हस्तक्षेप और पुलिस की तैनाती।


Tags:
  • अनिल मिश्रा
  • एमपी हाईकोर्ट
  • ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा
  • हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच
  • अंबेडकर मूर्ति विवाद
  • सीएसपी हिना खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं