बहू की क्रूरता: सास को घसीटा, आंख पर मारे घूंसे, पति को पिता-भाई और गुंडों से पिटवाया
Sandeep Kumar | Apr 04, 2025, 23:33 IST
gwalior-daughter-in-law
ग्वालियर के शिंदे की छावनी इलाके में एक बहू ने अपनी सास को बेरहमी से पीटा और बेटे को भी गुंडों से पिटवाया। इस घटना के बाद पीड़िता और उसके बेटे ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।
ग्वालियर शहर के शिंदे की छावनी इलाके में एक बहू द्वारा अपनी सास को बुरी तरह पीटने की घटना सामने आई है। 70 वर्षीय सरला बत्रा ने आरोप लगाया कि उनकी बहू नीलिका ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटा और जमीन पर पटककर लात-घूंसे मारे। इसके बाद, नीलिका ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ गुंडों से मिलकर सरला की पिटाई की। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और पीड़िता और उनके बेटे को इन लोगों के चंगुल से बचा लिया।
सरला बत्रा का कहना है कि उनकी बहू पिछले एक साल से उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के लिए दबाव बना रही थी। जब बेटे विशाल ने इस दबाव को स्वीकार करने से इंकार कर दिया, तो बहू ने उन्हें और उनके बेटे को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद, बहू के परिवार ने मिलकर मारपीट की और उन्हें घर से निकालने की धमकी दी।
ये खबर भी पढ़िए... कुवैत से जारी हुआ फरमान, अधिक नमाज न पढ़ें मुसलमान, जानें वजह
सरला ने बताया कि उनका बेटा विशाल, बहू नीलिका और उनके बच्चे आदर्श कॉलोनी में उनके साथ रहते थे। एक दिन नीलिका ने इसी मुद्दे को लेकर विवाद शुरू किया और अपने पिता सुरेंद्र कोहली और भाई नानक कोहली को घर बुलाया। इनके साथ चार अन्य गुंडे भी आए और घर के अंदर घुसकर विशाल की पिटाई शुरू कर दी। सरला ने बेटे को बचाने का प्रयास किया, तो नीलिका ने ऊपर से उतरकर उनका बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया और फिर लात-घूंसों से मारा। उसके बाद, बहू के परिवार ने मिलकर विशाल को सड़क पर घसीटा और पीटा। जब सरला बाहर गईं, तो फिर से नीलिका ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने आकर मदद की।
ये खबर भी पढ़िए... अब PF से बैलेंस चेक करना हो गया और भी आसान, एक-एक स्टेप्स के साथ जानें 4 आसान तरीके
सरला का आरोप है कि उनकी बहू ने उन्हें और उनके बेटे को घर छोड़ने की धमकी दी। साथ ही, उसने यह भी कहा कि अगर उन्होंने घर नहीं छोड़ा तो उन्हें और उनके बेटे को जान से मार डालेगी। सरला ने यह भी बताया कि उनकी बहू ने राजनीतिक रसूखदारों से सिफारिश करा दी थी, जिससे आरोपी अब तक बच निकले हैं।
ये खबर भी पढ़िए... घाटे में डूब रहीं कृषि सहकारी समितियां, कुप्रबंधन से किसान भी हो रहे बेहाल
पुलिस द्वारा मामले में लापरवाही बरती गई। सरला ने आरोप लगाया कि पहले दिन जब वे शिकायत लेकर इंदरगंज पुलिस स्टेशन गए थे, तो एफआईआर की बजाय एनसीआर काट दी गई। अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ किसी भी गंभीर आरोप को एफआईआर में नहीं लिखा गया।
ये खबर भी पढ़िए... सागर-पन्ना के खरीद केंद्रों पर फिर धान घोटाला, ईओडब्ल्यू ने कर्मचारियों पर दर्ज की FIR
सरला और उनके बेटे विशाल ने अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने यह आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ राजनीतिक सिफारिशों के कारण कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
सास को वृद्धाश्रम भेजने का बनाती है दबाव
ये खबर भी पढ़िए... कुवैत से जारी हुआ फरमान, अधिक नमाज न पढ़ें मुसलमान, जानें वजह
क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़िए... अब PF से बैलेंस चेक करना हो गया और भी आसान, एक-एक स्टेप्स के साथ जानें 4 आसान तरीके
धमकी और पुलिस की लापरवाही
ये खबर भी पढ़िए... घाटे में डूब रहीं कृषि सहकारी समितियां, कुप्रबंधन से किसान भी हो रहे बेहाल
पुलिस द्वारा मामले में लापरवाही बरती गई। सरला ने आरोप लगाया कि पहले दिन जब वे शिकायत लेकर इंदरगंज पुलिस स्टेशन गए थे, तो एफआईआर की बजाय एनसीआर काट दी गई। अगले दिन एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ किसी भी गंभीर आरोप को एफआईआर में नहीं लिखा गया।
ये खबर भी पढ़िए... सागर-पन्ना के खरीद केंद्रों पर फिर धान घोटाला, ईओडब्ल्यू ने कर्मचारियों पर दर्ज की FIR
पीड़िता की पुलिस से शिकायत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari