ग्वालियर ब्लास्ट में झुलसे युवक की मौत, 'रील' के लिए की थी LPG गैस लीक

Vikram Jain | Mar 11, 2025, 22:19 IST
Share
Gwalior flat LPG gas leak blast accident
Gwalior flat LPG gas leak blast accident

सोशल मीडिया रील बनाने के जुनून ने ग्वालियर में एक युवक की जान ले ली। युवक और महिला ने एक वीडियो शूट करने के लिए LPG गैस लीक कर दी, जिससे भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में झुलसे युवक की मौत हो गई।

ग्वालियर में सोशल मीडिया रील बनाने की सनक ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। एक महिला और युवक ने रील शूट करने के लिए फ्लैट में LPG गैस लीक की, ताकि वीडियो में धुएं का इफेक्ट आ सके। लेकिन लाइट ऑन करते ही भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें युवक की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसे पुलिस अब जांच रही है।

रील बनाने की सनक में हादसा

ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित द लेगेसी प्लाजा के एक फ्लैट में यह हादसा हुआ। 4 और 5 मार्च की दरमियानी रात 2.15 बजे, सोशल मीडिया रील बनाने के लिए एक महिला और उसके रिश्तेदार युवक ने गैस लीक कर दी। जैसे ही लाइट ऑन की गई, पूरा फ्लैट धमाके से हिल उठा। इस हादसे में युवक अनिल राणा (32) 95% झुलस गया, जिसमे सात दिन के बाद मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला रंजना राणा (38) भी 80% झुलस गई और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। दोनों को गंभीर हालत में जेएएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, दोनों के बीत क्या रिश्ता है यह सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें... तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत, लास्ट पेपर के बाद होली की मस्ती में गई जान

तीन घंटे में बनाए 23 वीडियो, फिर हुआ ब्लास्ट

जांच में खुलासा है कि रंजना ने अपने रिश्तेदार अनिल (मृतक) को मिलने के लिए फ्लैट पर बुलाया था। और आधी रात तक घरेलू सिलेंडर से गैस लीक कर रील के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे से पहले तीन घंटे में दोनों ने 23 वीडियो शूट किए थे। इनमें से 17 वीडियो 30-40 सेकेंड के थे, जबकि 6 वीडियो 15-20 सेकेंड के थे। इन वीडियो में धुएं का इफेक्ट दिखाने के लिए 1-BHK फ्लैट की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर 7 किलो LPG गैस लीक की गई। जैसे ही लाइट ऑन की गई, फ्लैट में धमाका हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... सीहोर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

मामले में जांच-पड़ताल के दौरान द लेगेसी प्लाजा से पुलिस को CCTV फुटेज मिले है। पुलिस को मिले CCTV फुटेज में अनिल राणा सिलेंडर लेकर जाता दिखाई दे रहा है। ब्लास्ट के बाद का एक फुटेज भी सामने आया, जिसमें रंजना राणा अधजली हालत में फ्लैट से बाहर निकलती दिख रही है। उसका बेटा उसे ऊपर सातवें माले तक ले गया और फिर नीचे लाकर अस्पताल भेजा। एक अन्य फुटेज में दोनों जाते दिख रहे हैं। अनिल के कंधे पर सिलेंडर रखे हुए है। साफ दिख रहा है कि वह सिलेंडर को कंधे पर रखकर सातवें माले से उतर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुआ की हत्या, भतीजे ने लूटे 1200 रुपए और 4 दिन तक उड़ाई मौज

मृतक अनिल ने खुद बताया हादसे का सच

मौत से पहले अनिल राणा ने पुलिस को बताया कि रंजना को एक ऐसा वीडियो बनाना था, जिसमें वह धुएं के बीच से निकलती दिखे। मौके पर हल्के बादल दिख रहे रहे हों। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से सीखा तरीका अपनाया। पहले भी वह इस ट्रिक का इस्तेमाल कर चुके थे, लेकिन खुले स्थान पर होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ था। लेकिन इस बार बंद फ्लैट में गैस भरने से धमाका हो गया।

अनिल के परिजनों ने लगाए आरोप

इधर, आग में झुलसे अनिल की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपनी निगरानी में लिया। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों ने रंजना पर मृतक अनिल को ब्लैकमेल करके बुलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर हादसा
  • आग से मौत
  • LPG सिलेंडर ब्लास्ट
  • रील बनाने की सनक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...