भिंड कलेक्टर अवमानना के दोषी करार, HC ने कहा- CS तय करें ऐसा अधिकारी फील्ड में रहे या नहीं

Vikram Jain | Mar 08, 2025, 01:51 IST
Share
gwalior highcourt bhind collector contempt case
gwalior highcourt bhind collector contempt case

ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के वेतन भुगतान विवाद में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को अवमानना का दोषी माना है। कोर्ट ने कलेक्टर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए 11 मार्च को तलब किया है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लोक निर्माण विभाग के वेतन भुगतान मामले में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को अवमानना का दोषी पाया है। कोर्ट ने कलेक्टर की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें 11 मार्च को सुबह 10:30 बजे पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले में पहले भी कलेक्टर को चेतावनी दी गई थी, लेकिन अदालत उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और अब उनके भविष्य को लेकर फैसला मुख्य सचिव पर छोड़ दिया है।

भिंड कलेक्टर को कोर्ट ने लगाई फटकार

दरअसल, भिंड जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कर्मचारियों के वेतन भुगतान से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को एक बार फिर फटकार लगाई है। कोर्ट ने शुक्रवार को हुई सुनवाई में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को अवमानना का दोषी पाया और उन्हें 11 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर लगे मनमानी के आरोप, HC ने लगाई फटकार

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्पष्ट कहा कि पुरानी सुनवाई से भिंड कलेक्टर ने कोई सबक नहीं लिया। उनके द्वारा PWD की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई दिखावा मात्र है। अब ऐसे अधिकारी को फील्ड में रहना चाहिए या नहीं, इस पर प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्णय लेना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस आदेश की कापी मुख्य सचिव को भी भेजी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भिंड में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी, कलेक्टर ने 11 शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद भिंड के PWD कार्यालय में तैनात 12 से अधिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के वेतन की बकाया राशि 3.50 करोड़ रुपये तय की थी। भिंड कलेक्टर को इसका भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, कलेक्टर ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया, जिससे मामला अवमानना याचिका तक पहुंच गया। इससे पहले इस मामले में हाईकोर्ट ने कलेक्टर को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही कलेक्टर को अक्षम अधिकारी बताया था।

ये खबर भी पढ़ें...

आदेश न मानने पर रीवा कलेक्टर को HC की फटकार, अब एक दिन में करो आदेश का पालन

कलेक्टर ने कोर्ट को क्या बताया?

दरअसल, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सुभाष सिंह भदौरिया के केस में पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश की। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2023 को उन्होंने पदभार संभाला था। अवमानना याचिका 23 फरवरी 2024 को पेश की गई थी। 22 फरवरी 2024 को तहसीलदार ने आरआरसी निष्पादन के लिए मामला दर्ज किया। 13 मई 2024 को PWD की संपत्ति कुर्क कर नीलामी की गई। इस नीलामी से नीलामी से महज 20,200 रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से 15,614 रुपये श्रम न्यायालय में जमा किए गए। नीलाम से पर्याप्त पैसा नहीं मिलने से आरआरसी निष्पादित नहीं हो सकी। इसके बाद कलेक्टर के जवाब पर अदालत ने असंतोष जताते भिंड कलेक्टर को फटकार लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ HC ने जारी किया वारंट, जानिए क्यों?

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • भिंड न्यूज
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट की अवमानना
  • Gwalior highcourt
  • लोक निर्माण विभाग
  • भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा