पत्नी बेवफा, उसके आशिक दे रहे धमकी, पति ने खोली बीवी की करतूतों की पोल

Sandeep Kumar | Published:
Share
gwalior-husband-alleges-wife
gwalior-husband-alleges-wife

शख्स का दावा है कि जब वह नौकरी करता था तब उसकी पत्नी हर महीने उससे पैसे लेकर शराब और सिगरेट पर खर्च करती थी। उसके पास ऐसे वीडियो भी मौजूद हैं जो इन दावों की पुष्टि करते हैं।

MP News: मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनसुनवाई में सनसनी फैला दी। जनकपुरी निवासी अमित सेन, हाथ में एक बड़ा पोस्टर लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान के पास पहुंचे और अपनी पत्नी द्वारा किए गए अत्याचारों की लंबी कहानी सुनाई।

अमित ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान की जनसुनवाई में हाथ में पोस्टर लेकर यह दर्द बयां किया। शख्स का दावा है कि उसकी पत्नी के चार पुरुषों के साथ अवैध संबंध है। अब राहुल बाथम के साथ रह रही है। उन्होंने कहा कि उसका बड़ा बेटा मारा जा चुका है और छोटा बेटा पत्नी के साथ है। उसे मेरठ के सौरभ ड्रम हत्याकांड जैसा डर है और अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा।

ये खबर भी पढ़िए... जासूसी मामले में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप

अय्याशी और प्रताड़ना के आरोप

अमित सेन का यह भी दावा है कि जब वह नौकरी करता था तब उसकी पत्नी हर महीने उससे पैसे लेकर शराब और सिगरेट पर खर्च करती थी। उसके पास ऐसे वीडियो भी मौजूद हैं जो इन दावों की पुष्टि करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी द्वारा की गई प्रताड़ना अब जानलेवा बन चुकी है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए... तुर्की से आयात रोका तो एमपी में किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले... खसखस पहुंचा 2 लाख रुपए क्विंटल

ये खबर भी पढ़िए... जीतू जाटव ने पार्षद कमलेश कालरा के घर जाकर मांगी माफी, कालरा बोले- कोई समझौता नहीं हुआ

कलेक्टर ने मामले को लिया गंभीरता से

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने पीड़ित पति की शिकायत को गंभीरता से लिया और भरोसा दिलाया कि उसे न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि चूंकि मामला पति-पत्नी के संबंधों से जुड़ा है, इसलिए पहली कोशिश यही रहेगी कि दोनों की काउंसलिंग कराकर स्थिति को सामान्य किया जाए और परिवार को टूटने से रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़िए... जादू-टोने के लिए कब्र से निकाले गए महिलाओं के शव, मचा हड़कंप

हत्या की धमकी

अमित सेन ने यह भी कहा कि जब उसने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत की तो उसे गोली मार देने की धमकी मिली। उन्होंने सौरभ ड्रम हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें डर है कि कहीं उनके साथ भी वैसा ही कुछ न हो जाए। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार पुलिस और एसपी ऑफिस में अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस अनदेखी से वह मानसिक रूप से टूट चुका है और अगर उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा।



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • हत्याकांड
  • आत्महत्या
  • ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर