ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीज की सेफ्टी के लिए परिजन रातभर कर रहे रतजगा

Pratibha ranaa | Jun 12, 2024, 08:18 IST
Share
कमलाराजा महिला एवं शिशु अस्पताल
कमलाराजा महिला एवं शिशु अस्पताल

ग्वालियर के सबसे बड़े हॉस्पिटल कमलाराजा महिला एवं शिशु अस्पताल देख- रेख के अभाव में अब परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। इसकी बिल्डिंग तो जर्जर है ही, लेकिन अब एक नई समस्या से यहां पहुंचने वाले पेशेंट जूझ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के सबसे पुराने और ग्वालियर के सबसे बड़े हॉस्पिटल कमलाराजा महिला और शिशु अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में मरीज और उनके परिजन इन दिनों चूहों से परेशान हैं। परिजनों के रखे सामान को चूहे कुतर रहे हैं।

हालत ये है कि यहां के वार्डो में चूहे झुंड के झुंड घूमते रहते है, जिसके चलते मरीज और नवजात बच्चों को उनसे बचाने के लिए रात रात भर जागकर कड़ी निगरानी करनी पड़ती है।

अस्पताल में चूहों का जमघट

ये चूहे उछल- कूद करते हुए मरीजों के बेड पर चढ़ जाते हैं। खाने के सामान पर हमला बोल देते हैं। चूहों ने मरीजों और अटेंडरों की नींद हराम कर दी है। परिजन रात-रातभर जागकर मरीज और बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। परिजन डरे रहते है कि चूहा अगर जच्चा या बच्चा को काट लेगा तो इंफेक्शन हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...NEET UG Results 2024 : शक के घेर में एनटीए, इन 6 कारणों से समझिए कैसे हुआ खेल

चूहों के कारण न तो खा पाते हैं, न सो पा रहे हैं

अस्पताल में चूहों की आमद सीवेज ड्रैनेज लाइन के जरिए होती है। चूहों ने वार्ड की खिड़कियों को काटकर जगह बना ली है। बाथरूम की नालियों से भी चूहे वार्ड में पहुंच रहे हैं।

अस्पताल के बाहर कई जगह चूहों के बिल है। वहीं 10 जून को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी X पर कमला राजा अस्पताल के पोस्ट नेटल वार्ड 1 का वीडियो शेयर किया था। इसमें चूहों का झुंड उछल-कूद करता दिख रहा था। चूहे मरीजों का खाना भी खा रहे हैं। पोस्ट शेयर कर लिखा था- इनसे जच्चा-बच्चा को इन्फेक्शन का खतरा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कमला राजा चिकित्सालय में चूहों का आतंक
  • ग्वालियर कमलाराजा महिला और शिशु अस्पताल
  • कमला राजा चिकित्सालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा