प्रतिनियुक्ति वाले 61 अधिकारियों को HC का नोटिस, झूठे शपथ पत्र के लिए एडिशनल कमिश्नर दोषी, जानें मामला
Vikram Jain | Apr 17, 2025, 17:22 IST
gwalior nagar nigam health officer case
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्वालियर नगर निगम में प्रतिनियुक्ति के मामले में नाराजगी जताई है। कोर्ट ने 61 अधिकारियों को नोटिस जारी किया और नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर के झूठे शपथ पत्र पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानें पूरा मामला
ग्वालियर नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट ने 61 अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनके मूल विभाग को छोड़कर नगर निगम में काम करने के कारणों की जानकारी मांगी है। इसके अलावा, एडिशनल कमिश्नर को झूठे शपथ पत्र देने के लिए अवमानना की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।
दरअसल, ग्वालियर नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिनियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में याचिका की गई थी, मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नगर निगम में प्रतिनियुक्ति और तबादला लेकर आए 61 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ग्वालियर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पशु चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर है।
ये खबर भी पढ़ें...
लंबित मांगों को लेकर आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
हाईकोर्ट ने इन अधिकारियों से पूछा है कि वे अपना मूल विभाग छोड़कर नगर निगम में क्यों काम कर रहे हैं। अदालत ने निगमायुक्त संघप्रिय को नोटिस की तामीली की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही, कोर्ट ने यह भी कहा है कि निगम के एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार दुबे को इस मामले में झूठा शपथ पत्र देने के लिए दोषी पाया गया है। हालांकि, उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई का फैसला बाद में लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
नशा करने से रोकने पर सनकी पिता की क्रूरता, बेटे की जमकर पीटा और आंखों में घुसा दी उंगली
मामले में हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा के तबादले का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि वह डॉ. अनुज शर्मा का तबादला झाबुआ या अलीराजपुर जिले में करें ताकि वहां के पशु चिकित्सालयों को उनकी सेवा का लाभ मिल सके। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
धमकी देने वाले अब भी फरार, स्वामी राघव देवाचार्य ने जताई नाराजगी, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
✅ ग्वालियर नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई।
✅ 61 अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा गया कि वे अपना मूल विभाग छोड़कर नगर निगम में क्यों काम कर रहे हैं।
✅ निगम के एडिशनल कमिश्नर को झूठे शपथ पत्र देने के लिए अवमानना की चेतावनी दी गई है।
✅ हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा का तबादला अन्य जिले में करने का आदेश दिया है।
✅ मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी, जिसमें आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
अब श्रद्धालु घर बैठे कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मिलेंगी ऑनलाइन पूजन की सुविधा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट | हाईकोर्ट का नोटिस | ग्वालियर न्यूज | Gwalior News | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
लंबित मांगों को लेकर आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
मूल विभाग छोड़कर नगर निगम में काम क्यों?
ये खबर भी पढ़ें...
नशा करने से रोकने पर सनकी पिता की क्रूरता, बेटे की जमकर पीटा और आंखों में घुसा दी उंगली
डॉ. अनुज शर्मा के तबादले का आदेश
ये खबर भी पढ़ें...
धमकी देने वाले अब भी फरार, स्वामी राघव देवाचार्य ने जताई नाराजगी, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ 61 अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा गया कि वे अपना मूल विभाग छोड़कर नगर निगम में क्यों काम कर रहे हैं।
✅ निगम के एडिशनल कमिश्नर को झूठे शपथ पत्र देने के लिए अवमानना की चेतावनी दी गई है।
✅ हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा का तबादला अन्य जिले में करने का आदेश दिया है।
✅ मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी, जिसमें आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
अब श्रद्धालु घर बैठे कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, मिलेंगी ऑनलाइन पूजन की सुविधा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट | हाईकोर्ट का नोटिस | ग्वालियर न्यूज | Gwalior News | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By