ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ की ठगी, फेसबुक पर महिला से हुई दोस्ती फिर कराए ट्रांसफर

Aman Vaishnav | Feb 01, 2026, 11:56 IST
Share
gwalior online trading scam businessman loses crore
gwalior online trading scam businessman loses crore

ग्वालियर में एक कारोबारी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म के जरिए ठगी की। ठगों ने शुरुआत में मुनाफा दिखाकर कारोबारी को अपने जाल में फंसाया।

आजकल साइबर अपराधियों की चालाकी और धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ठग अब इतने शातिर हो गए हैं कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग जैसी योजनाओं के जरिए करोड़ों रुपए उड़ा लेते हैं। लोग भी न जाने कैसे आसानी से उनके जाल में फंस जाते हैं। हाल ही में ग्वालियर शहर से एक और ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें ठगों ने एक कारोबारी से मोटी रकम ठग ली।

4bd793e8-b60
4bd793e8-b60

ये है पूरा मामला

ग्वालियर में एक कारोबारी (दुर्गाशंकर प्रसाद) के साथ ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म GOLD/DGMCOINFX.COM के जरिए 1.41 करोड़ रुपए की ठगी की है। यह कारोबारी गत्ता फैक्ट्री चलाता है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया।

कुछ लोगों ने एक वेबसाइट के जरिए दुर्गाशंकर से संपर्क भी किया। सम्पर्क करने के बाद निवेश कराने का लालच दिया। इसके बाद दुर्गाशंकर ने निवेश करना शुरू कर दिया । शुरुआत में दुर्गाशंकर को उसके अकाउंट में थोड़ा मुनाफा भी दिखाया गया। जब दुर्गाशंकर ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने उसे कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर और पैसे देने को कहा।

0438a20c-e67
0438a20c-e67

पांच महीने तक जाल में फंसाए रखा

दुर्गाशंकर ने रकम जमा नहीं की, तो न तो उसे उसकी रकम वापस मिली और न ही किसी ने ठीक से जवाब दिया। करीब पांच महीने तक ठग कारोबारी को अपने जाल में फंसाए रखा। इस मामले में पुलिस ने शनिवार (31 जनवरी) को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

dd5a53ed-1f5
dd5a53ed-1f5

इन बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किए पैसे

ठगों ने दुर्गाशंकर से एक करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। उसने एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीएफसी बैंक की सिटी सेंटर शाखाओं से ठगों के कहने पर पैसे निवेश किए।

दुर्गाशंकर ने 28 जून से ट्रेडिंग शुरू की थी, जो 19 नवंबर तक चली। शुरुआत में उन्हें अच्छा मुनाफा भी हुआ। मुनाफा देखते हुए दुर्गाशंकर लगातार पैसे लगाते रहे। इस दौरान एक ठग गिरोह लगातार उनसे संपर्क में रहा और उन्हें मुनाफे की जानकारी देता रहा।

f248d02e-f4e
f248d02e-f4e

पैसे मांगे तो बातचीत बंद की

करीब डेढ़ करोड़ रुपए गंवाने के बाद भी उनके पैसे तो नहीं निकले, लेकिन ठग गिरोह ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। इस पर दुर्गाशंकर को शक हुआ। उन्होंने ठगों से बातचीत करने की कोशिश की, तो ठगों ने संपर्क ही करना बंद कर दिया।

इसके बाद, दुर्गाशंकर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की और इसके बाद मामला दर्ज कर लिया।

बेबसाइट के जरिए की ठगी

पहले ठग गिरोह लोगों को टेलीग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के जरिए ठगते थे। इस बार इन ठगों ने नया तरीका अपनाया। अब उन्होंने फेसबुक, टेलीग्राम और वाट्सएप पर बात करने के बजाय एक वेबसाइट के जरिए बातचीत शुरू कर दी। बातचीत का तरीका ऐसा था कि दुर्गाशंकर ठगों के जास में फंसते ही चले गए।

ये खबरें भी पढ़िए...

हाई कोर्ट ने दिए सरकार को निर्देश, साइबर ठगी रोकने के लिए चलाया जाए अभियान

एमपी में साइबर ठगी का आतंक, एक साल में 581 करोड़ रुपए ठगे

डिजिटल अरेस्ट कर 57 लाख की साइबर ठगी, आरोपी को यूपी से दबोचा

ग्वालियर न्यूज: जिसे फील्ड पोस्टिंग से रोका, अब वही बॉस...ग्वालियर में जूनियर अफसर कुर्सी पर, सीनियर दरकिनार

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • पुलिस अधीक्षक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • साइबर ठगी
  • एक्सिस बैंक
  • एचडीएफसी बैंक
  • ऑनलाइन ट्रेडिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती