ग्वालियर में एक शख्स ने खरीदी पानी की बोतल और पहुंच गया अस्पताल, जानें फिर क्या हुआ ?
Sandeep Kumar | Jul 21, 2024, 18:10 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-21T181915.194
ग्वालियर में एक शख्स को पानी पीने के लिए दुकान से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर खरीदना महंगा पड़ गया है। शख्स पानी पीने के बाद सीधे अस्पताल पहुंच गया जहां पर उसका इलाज जारी है। आखिर क्या था बोतल में आइए नजर डालते है...
ग्वालियर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के नाम पर जमकर नकली माल बाजारों में बेचा जा रहा है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कुछ ऐसी डुप्लीकेट पानी की बोतल की पोल खोल स्टोरी देखने को मिली है शहर के शीतला डेरी पर यहां पर एक खुद के पीने के लिए पानी की बोतल लेता है और पानी पीते ही नदीम खान की हालत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जय आरोग्य चिकित्सालय उनके रिश्तेदार लेकर पहुंचे जहां नदीम खान को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
दरअसल ग्वालियर के आपागंज निवासी नदीम खान को प्यास लगी तो वह यहां स्थित शीतला डेरी पर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बोतल लेने पहुंचा। पानी पीते ही नदीम खान की हालत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जय आरोग्य चिकित्सालय उनके रिश्तेदार लेकर पहुंचे जहां नदीम खान को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
बिसलेरी के नाम पर नकली बोतल
नदीम के भाई ताहिर खान ने बताया कि पानी की बोतल बिसलेरी के नाम की है, लेकिन बिसलेरी के नाम पर नकली बोतल दुकानदार द्वारा थमा दी गई। पानी को पीते ही नदीम की तबीयत बिगड़ गई। जब उन्होंने बोतल खोलकर देखी तो उसमें से बदबू आ रही थी। नदीम को जेएचके आईसीयू में रखा गया है और पूरी घटनाक्रम की जानकारी हमारे द्वारा बहोड़ापुर थाने को भी दी गई है।
नदीम के परिजन ताहिर ने मीडिया को बताया कि नदीम ने आनंद नगर में शीतला डेयरी से पानी की बोतल खरीदी थी, बोतल पर बिसलेरी लिखा था प्यास तेज लग रही थी तो नदीम ने जल्दी से पानी पीया लेकिन पानी पीते ही उसे मुंह में तेज जलन होने लगी, हमने बोतल को सूंघा तो उस पानी में बदबू आ रही थी , नदीम की हालत देखकर सभी घबरा गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
बोतल पर
भर्ती कराने के बाद जब बोतल को देखा तो उसपर अंग्रेजी में उसी तरह बिसलेरी लिखा था जैसे बिसलेरी की बोतल पर लिखा होता है लेकिन स्पेलिंग गलत थी, ओरिजनल बिसलेरी बोतल पर अंग्रेजी में Bisleri लिखा होता है और ग्वालियर में बिक रही नकली बिसलेरी पर Bisilleri लिखा हुआ था, इसपर Packaging Water लिखा हुआ था और एड्रेस वैशाली ट्रेडर्स मुरार ग्वालियर लिखा हुआ था।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
शीतला डेरी पर खरीदी थी पानी की बोतल
बिसलेरी के नाम पर नकली बोतल
नदीम के भाई ताहिर खान ने बताया कि पानी की बोतल बिसलेरी के नाम की है, लेकिन बिसलेरी के नाम पर नकली बोतल दुकानदार द्वारा थमा दी गई। पानी को पीते ही नदीम की तबीयत बिगड़ गई। जब उन्होंने बोतल खोलकर देखी तो उसमें से बदबू आ रही थी। नदीम को जेएचके आईसीयू में रखा गया है और पूरी घटनाक्रम की जानकारी हमारे द्वारा बहोड़ापुर थाने को भी दी गई है।
बोतल के पानी में आ रही थी बदबू
बोतल पर बिसलेरी की स्पेलिंग गलत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari