कांग्रेस विधायक सिकरवार का दावा- मेरा नाम ही गलत विधानसभा में डाला, SIR कार्य में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, BLO को नोटिस

Sanjay Dhiman | Nov 29, 2025, 19:00 IST
Share
Congress mla alligation on Sir
Photograph: (the sootr)

ग्वालियर में कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने SIR में बड़े फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि फर्जी सॉफ्टवेयर से मतदाताओं के नाम बदले जा रहे हैं। यहां तक कि उनका नाम भी गलत विधानसभा में मैप हो गया।

Gwalior. कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने ग्वालियर में SIR प्रक्रिया में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस सुधार कार्यक्रम में सॉफ्टवेयर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके माध्यम से विधानसभाओं और मतदाताओं के नाम बदल दिए जा रहे हैं। डॉ. सिकरवार ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उनका नाम भी फर्जी तरीके से मतदाता सूची से हटा दिया गया था।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...



यह खबरें भी पढ़ें...

भारत की सबसे पतली नैरोगेज ट्रेन फिर से ग्वालियर में दौड़ेगी! इतिहास की सैर का मिलेगा मौका

आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ग्वालियर में बवाल, गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठा सवर्ण समाज

क्या है पूरा मामला?

डॉ. सतीश सिकरवार, ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं। उनका कहना है कि उनके साथ एक बड़ी गड़बड़ी हुई है। उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है और उसे गलत विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका नाम 15 ग्वालियर विधानसभा के तहत दर्ज किया गया है। जबकि वह 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के मतदाता हैं।

कांग्रेस विधायक के आरोप और बीएलओ पर कार्रवाई को ऐसे समझें



  • कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने SIR कार्यक्रम में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।
  • विधायक ने दावा किया कि फर्जी सॉफ़्टवेयर से विधानसभाओं और मतदाताओं के नाम बदले जा रहे हैं।
  • डॉ. सिकरवार का नाम ग्वालियर पूर्व विधानसभा से हटाकर गलत विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया।
  • विधायक ने BLO पर डिजिटलीकरण में लापरवाही और फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।
  • निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित BLO को नोटिस भेजा।

BLO पर लगाया आरोप

डॉ. सिकरवार ने मीडिया को बताया कि वह असल में '16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा' के मतदाता हैं। लेकिन, BLO कुणाल पवार ने उनका नाम गलत तरीके से '15 ग्वालियर विधानसभा' के 'भाग संख्या 227' में दर्ज कर दिया। उनका वोटर क्रमांक 460 (EPIC No. UYE4892253) दर्शाया गया। जब उन्होंने इस बारे में संबंधित BLO पूछा तो उसने बताया कि उनका नाम 2003 के रिकॉर्ड से मैप किया है।

डिजिटाइजेशन में लापरवाही

विधायक ने आरोप लगाया कि BLO द्वारा SIR फॉर्मों का डिजिटाइजेशन ठीक से नहीं किया जा रहा। उन्होंने खुद अपनी उपस्थिति में फॉर्म का डिजिटाइजेशन करवाया। इस दौरान उन्हें यह जानकारी मिली कि उनका नाम पहले ही बदल दिया गया था। इससे साफ जाहिर होता है कि कुछ लोग इस प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रहे हैं।

कार्रवाई की मांग

सिकरवार ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र कदम नहीं उठाए गए, तो लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट सकते हैं। उन्होंने मांग की कि लापरवाह BLO और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी हाईकोर्ट में जजों की सिंगल बेंच बढ़ी, लंबित 482 याचिकाओं का जल्द होगा निपटारा, वकीलों और आमजन को बड़ी राहत

खटारा बसें अब नहीं दौड़ेंगी सड़कों पर, एमपी में 135 बसों पर कार्रवाई, 73 के परमिट रद्द, प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई

निर्वाचन अधिकारी ने दिया नोटिस

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते हीसुधार कर दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित BLO को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इस पूरी घटना ने चुनाव आयोग और प्रशासन की पारदर्शिता पर एक सवालिया निशान लगा दिया है।

Tags:
  • ग्वालियर
  • विधानसभा
  • कारण बताओ नोटिस
  • निर्वाचन अधिकारी
  • मतदाता सूची
  • BLO
  • SIR प्रक्रिया
  • कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार
  • फर्जीवाड़े का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा