कांग्रेस नेता ने शादी के कार्ड पर छपवाई सोनिया और राहुल गांधी की तस्वीर, BJP ने घेरा
Sandeep Kumar | Feb 08, 2025, 08:49 IST
gwalior-wedding-card-sonia-rahul
यूथ कांग्रेस के नेता ने अपनी बहन की शादी के कार्ड पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें छपवाकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी नेताओं ने इस पर तंज करते हुए राहुल गांधी की शादी को लेकर मजाक किया
यूथ कांग्रेस के एक नेता ने अपनी बहन की शादी के कार्ड पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें छपवाई हैं। इस कार्ड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें भी छपी हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भाजपा नेताओं ने इस पर तंज कसते हुए राहुल गांधी के व्यक्तिगत जीवन को लेकर टिप्पणी की है। दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का बताया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी
ये खबर भी पढ़िए...आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के कार्यक्रम शामिल हुए CM मोहन यादव
अब शायद राहुल गांधी की शादी हो जाए:
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर भदौरिया ने इस पर तंज करते हुए कहा कि हालांकि राहुल गांधी की शादी का कार्ड कभी नहीं छपा, लेकिन कम से कम इस शादी के कार्ड पर उनका फोटो जरूर छप गया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि अब राहुल गांधी को शायद सदबुद्धि मिले और वह शादी कर लें। रामेश्वर भदौरिया ने उम्मीद जताई कि इस कांड से राहुल गांधी को कुछ प्रेरणा मिलेगी और वह जल्द ही शादी कर लेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज 7 हजार 900 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, देखें उनका पूरा शेड्यूल
योगेश दंडोतिया ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनकी बहन की शादी के कार्ड पर इन नेताओं की तस्वीरें छपवाने का उद्देश्य केवल उनके संघर्ष और योगदान को सम्मानित करना था। उनका मानना था कि ये दोनों नेता संविधान की रक्षा के लिए अहम काम कर रहे हैं, और इसलिए उनके सम्मान में उनकी तस्वीरें कार्ड पर छपवाना उचित था।
ये खबर भी पढ़िए...मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी
शादी के कार्ड पर कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें
ग्वालियर में 24 फरवरी को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दंडोतिया की बहन की शादी होने जा रही है। शादी के कार्ड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरें छपवाई गई हैं। योगेश दंडोतिया ने बताया कि बाबासाहब अंबेडकर ने दलितों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने के लिए संविधान का निर्माण किया। वहीं, राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को ऐसा नेता बनाया है, जिनका योगदान देश के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इन दोनों नेताओं की तस्वीरें कार्ड पर छपवाना उचित था।
अब शायद राहुल गांधी की शादी हो जाए: बीजेपी
ये खबर भी पढ़िए...CM मोहन यादव आज 7 हजार 900 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, देखें उनका पूरा शेड्यूल
क्या बोले यूथ कांग्रेस के नेता
ये खबर भी पढ़िए...मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari