इंदौर में BJP का हर घर तिरंगा अभियान, एक लाख परिवारों तक पहुंचने का रखा लक्ष्य

Sanjay Gupta | Aug 10, 2024, 13:43 IST
Share
हर घर तिरंगा अभियान IND
हर घर तिरंगा अभियान IND

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga campaign) के तहत इंदौर में एक लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी।

INDORE. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के आह्वान पर बीजेपी द्वारा इस साल हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) हो रहा है। इस अभियान के तहत इंदौर में एक लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसकी जानकारी नगराध्यक्ष बीजेपी गौरव रणदिवे (Gaurav Randive)ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी।

ये खबर पढ़िए... उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग एक वेटिंग अभ्यर्थी पद बढ़ाने के लिए निकालेंगे तिरंगा यात्रा, च्वाइस फिलिंग में भी खेल

11 से 15 अगस्त तक चलेगा

रणदिवे ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि नगर के 1 लाख से अधिक परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए। लगभग एक सप्ताह का यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा।

ये खबर पढ़िए... मूंग खरीदी में 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 22 हजार क्विंटल हुई रिजेक्ट

इस तरह चलेगा शहर में अभियान

रणदिवे ने आगे कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को नगर की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा।

ये खबर पढ़िए... MPPSC 2022 का इंटरव्यू दो महीने में भी तय नहीं, अभी भी असमंजस में आयोग

सभी विधानसभा- वार्ड में वितरित होंगे तिरंगे

रणदिवे ने आगे कहा कि इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सांसद, विधायक, महापौर एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है और आवश्यक होने पर इसके लिए स्व सहायता समूह की बहनों का सहयोग भी लिया जाएगा साथ ही घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा विधानसभा एवं वार्डों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी एवं सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी उपस्थित रहे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • PM Modi
  • बीजेपी का हर घर तिरंगा अभियान
  • Har Ghar Tiranga
  • हर घर तिरंगा अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग