MP में पहली बार नाइट विजन ड्रोन की मदद से हो रही रेपिस्ट की तलाश, ह्यूमन टेम्परेचर सेंसर लगाएगा पता

Sourabh Bhatnagar | Sept 29, 2024, 10:31 IST
Share
नहीं बचेंगे रेपिस्ट!
नहीं बचेंगे रेपिस्ट!

हरदा पुलिस जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। तलाश के लिए जंगल में नाइट विजन ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बीते दिनों मध्य प्रदेश के हरदा ( Harda ) में पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे खोज रही है। पुलिस ने उसके ऊपर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जंगल में छुपा हुआ है। उसे ढूंढने के लिए पुलिस के 200 जवान जंगल की खाक छान रहे हैं। अब पुलिस ने आरोपी में पकड़ने के लिए भोपाल से थर्मल इमेज नाइट विजन ड्रोन कैमरा मंगाया है। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है।

राज्य में ऐसा पहला केस

रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए हरदा पुलिस ने सिराली के जंगलों में नाइट विजन ड्रोन से आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। इस ड्रोन में लगे कैमरा की मदद से घने इलाके में किसी को भी ढूंढना आसान होता है। बताया जा रहा है कि ये राज्य में ऐसा पहला मामला है जिसमें आरोपी की तलाश के लिए नाइट विजन ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।

ये भी पढ़ें...हरदा रेप कांड: कुरकुरे खिलाने के बहाने पांच साल की मासूम से रेप, दो दिन पहले ही जेल से हुआ था रिहा

ये है ड्रोन खासियत

हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह ( Aditya Singh ) ने मध्यप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम भोपाल से यह नाइट विजन वाला ड्रोन कैमरा मंगाया है। इस ड्रोन में थर्मल सेंसर लगे होते हैं। इसमें नॉर्मल ह्यूमन टेम्परेचर सेट किया जा सकता है। इस कैमरा की मदद से घने से घने इलाके में किसी को भी ढूंढना आसान हो जाता है। आदित्य सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। थर्मल इमेजिंग तकनीक से लैस ड्रोन का हम इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...5 साल की बच्ची से रेप के बाद मर्डर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी, बहन और मां से भी होगी पूछताछ

कुरकुरे का लालच देकर किया था रेप

गौरतलब है कि सोमवार को ही आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में जेल से छूटा था और उसी दिन उसने दोबारा वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पांच साल की बच्ची को कुरकुरे का लालच देकर नदी किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर भाग गया।

जब वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची को नदी किनारे रोते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मासूम बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Aditya Singh
  • आदित्य सिंह
  • हरदा
  • हरदा कलेक्टर
  • hindi news
  • हरदा का मामला
  • हरदा में बच्ची से रेप
  • night vision drone
  • ह्यूमन टेम्परेचर सेंसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज