सरकार को HC की फटकार, मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के नहीं हो सकते तबादले
Sanjay Gupta | Nov 14, 2024, 13:20 IST
Madhya Pradesh government
डॉ. शिवनारायाण लहरिया इंदौर मेडिकल कॉलेज में पोस्टेड हैं। उनका ट्रांसफर अन्य जगह हुआ, जिस पर वह हाईकोर्ट गए और यहां से 26 जुलाई को आदेश हुआ और उनका ट्रांसफर आर्डर निरस्त किया गया। इसके बाद मप्र शासन अपील में गया।
INDORE. मप्र शासन को हाईकोर्ट से फटकार लगने का सिललिला जारी है। अब ताजा मामला मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के ट्रांसफर का है। चीफ जस्टिस सुरेश कैत और जस्टिस एसए धर्माधिकारी की बैंच में हुई सुनवाई में बुधवार को हाईकोर्ट इंदौर ने आर्डर दिए। इसमें साफ कहा है कि एक मेडिकल कॉलेज से दूसरे में ट्रांसफर नहीं हो सकते हैं।
![HC IND]()
MPPSC ने HC में कहा हम- राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट करेंगे जारी
डॉ. शिवनारायाण लहरिया इंदौर मेडिकल कॉलेज में पोस्टेड हैं। उनका ट्रांसफर अन्य जगह हुआ, जिस पर वह हाईकोर्ट गए और यहां से 26 जुलाई को आदेश हुआ और उनका ट्रांसफर आर्डर निरस्त किया गया। इसके बाद मप्र शासन अपील में गया। इस पर हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब पहले ही इस मामले में एक नहीं और भी फैसले आ चुके हैं और साफ है कि मेडिकल कॉलेज में एक जगह से दूसरी जगह पर ट्रांसफर नहीं हो सकते हैं फिर यह क्यों अनावश्यक अपील की गई है। इस तरह से बेवजह शोषण किया जा रहा है और इसके चलते याचिकाएं लग रही है।
MPPSC राज्य सेवा 2023 पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, इसी पर टिका रिजल्ट
इसमें याचिकाकर्ता द्वारा यह मांग भी हुई थी कि यह बार-बार ट्रांसफर आर्डर हो रहे हैं, ऐसे में शासन पर हैवी कॉस्ट लगाई जाए। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि हालांकि हम कॉस्ट नहीं लगा रहे हैं, लेकिन हम यह साफ कर रहे हैं कि यदि फिर इस तरह के आर्डर पास हुए तो संबंधित अथॉरिटी को अवमानना झेलना होगी।
इंदौर हाईकोर्ट ने दिए CP को पेश होने के आदेश, कहा क्यों ना कार्रवाई हो
फैकल्टी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज ऑटोनामस बॉडी है। यहां पर फैकल्टी की नियुक्ति की सेवा शर्तों में ही साफ है कि वह संबंधित कॉलेज की ऑटोनामस बॉडी में नियुक्त हुआ है, उसका अन्य जगह ट्रांसफर नहीं हो सकता है। लेकिन जब शासन कहीं ओर कॉलेज खोलता है तो फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए वह फैकल्टी को यहां से वहां करता है, जो नियम के विरुद्ध है।
HC IND
MPPSC ने HC में कहा हम- राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट करेंगे जारी
यह बोला हाईकोर्ट
MPPSC राज्य सेवा 2023 पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, इसी पर टिका रिजल्ट
हैवी कॉस्ट लगाने की मांग पर यह कहा
इंदौर हाईकोर्ट ने दिए CP को पेश होने के आदेश, कहा क्यों ना कार्रवाई हो
क्यों नहीं हो सकते ट्रांसफर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
By Sanjay Gupta
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
By Sourabh Bhatnagar
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
By Aman Vaishnav
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
By Harish Divekar