MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट पर सुनवाई सोमवार को

Sanjay Gupta | Dec 01, 2024, 18:23 IST
Share
MPPSC State Services
MPPSC State Services

इस केस पर ही राज्य सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट टिका हुआ था। कोर्ट में केस के चलते ही पीएससी इसका रिजल्ट जारी नहीं कर रहा। दरअसल प्री 2023 के दो सवाल को हाईकोर्ट सिंगल बैंच ने मई 2024 के आदेश में गलत बताया

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) मेंस 2023 को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में सोमवार दो दिसंबर को अहम सुनवाई होने जा रही है। चीफ जस्टिस की डबल बैंच में यह केस (रिट अपील 1232/2024) सुनवाई में छटे नंबर पर ही लगा है। इस सुनवाई में उम्मीद की जा रही है कि इसके रिजल्ट को लेकर छाया असमंजस दूर हो सकेगा। नजरें इस बात पर है कि बीती सुनवाई में रिजल्ट की बात कहने वाले एजी प्रशांत सिंह अब इस सुनवाई में क्या कहने जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-12-01 at 17.52.39
WhatsApp Image 2024-12-01 at 17.52.39


MPPSC Exam 2023, 2024 के रिजल्ट और 2025 नोटिफिकेशन पर क्या है स्थिति

एजी ने बीती सुनवाई में यह कहा था

14 नवंबर (गुरुवार) को अहम सुनवाई मात्र दो मिनट ही चली। लेकिन इस दौरान पीएससी की ओर से एजी प्रशांत सिंह ने कहा था कि उम्मीदवारों ने मेंस दे दी है और वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, हम इसे पब्लिश करने जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई रिजल्ट जारी नहीं हुआ। 'द सूत्र' ने खुलासा किया था कि इस मुद्दे पर एजी और पीएससी के बीच कोई चर्चा ही नहीं हुई।

अधिवक्ता ने भी रिजल्ट की बात उठाई थी

बीती सुनवाई में जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय शराफ की बैंच ने अधिवक्ता से पूछा था कि इस मैटर में क्या अरजेंसी है, क्योंकि आज बहुत केस लिस्ट है. दो सप्ताह बाद इसे करें। इस पर उम्मीदवारों के अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने कहा कि अर्ज्रेंसी केवल यही है कि पीएससी रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है। इस पर बेंच ने कहा कि वह (एजी) कह रहे हैं कि वह रिजल्ट की प्रोसेस में हैं। इसके बाद मामले को दो दिसंबर को लिस्ट कर दिया गया ।

SC में 27 फीसदी OBC आरक्षण का केस अटका, नए साल से पहले सुनवाई मुश्किल

इसलिए अहम 2023 को लेकर सुनवाई

इस केस पर ही राज्य सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट टिका हुआ था। कोर्ट में केस के चलते ही पीएससी इसका रिजल्ट जारी नहीं कर रहा। दरअसल प्री 2023 के दो सवाल को हाईकोर्ट सिंगल बैंच ने मई 2024 के आदेश में गलत बताया और कहा था कि इस आधार पर राज्य वन सेवा 2023 के प्री का रिजल्ट रिवाइज किया जाए। लेकिन पीएससी रिट अपील 1232/24 में गया और स्टे मिल गया। इसके बाद से ही इस केस में सुनवाई चल रही है। हालांकि पीएससी ने राज्य वन सेवा मेंस का रिजल्ट भी जारी किया और इंटरव्यू शेड्यूल भी तय किया, लेकिन इसके उलट राज्य सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट रोक दिया।

WhatsApp Image 2024-12-01 at 17.52.40
WhatsApp Image 2024-12-01 at 17.52.40


यह है पूरा मामला

राज्य सेवा परीक्षा प्री 2023 दिसंबर में हुई थी और फिर जनवरी 2024 में रिजल्ट आकर मात्र 50 दिनों में ही इसकी मेंस भी मार्च में आयोजित कराई गई। प्री के रिजल्ट के बाद 150 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आंशर की को लेकर सवाल उठाए जो करीब सात सवालों पर थे। हालांकि बेंच ने केवल दो सवालों को संज्ञान में लिया और उन पर पीएससी के आंसर को गलत बताया। इसमें सभी याचिकाकर्ता जिन्होंने आपत्ति लगाई थी उन्हें सशर्त मेंस में बैठने के आदेश हुए, लेकिन डिटेल आर्डर जारी नहीं किया। बाद में राज्य सेवा मेंस होने के बाद 16 मई को डिटेल आर्डर आया और दो सवालों को गलत बताया और साथ ही कहा कि नए जवाब के आधार पर राज्य वन सेवा 2023 प्री का रिजल्ट रिवाइज किया जाए और मेंस कराई जाए, क्योंकि तब तक राज्य सेवा की तो मेंस हो गई लेकिन वन सेवा की बाकी थी। इस फैसले के खिलाफ आयोग तत्काल अपील में चला गया और स्टे ले आया। तभी से यह केस चल रहा है।

उधर 87-13 फीसदी का मुद्दा अब 4 दिसंबर को लिस्टेड

उधर सुप्रीम कोर्ट से वापस हाईकोर्ट में लौटी दो याचिकाएं जिसमें 13 फीसदी की मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग है, साथ ही 87-13 फीसदी का विवादित मुद्दा और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने या नहीं देने जैसे अहम मुद्दे लिंक है, वह अब 4 दिसंबर को लिस्ट पर लगा है। इसमें 25 नवंबर को सुनवाई हुई थी और 9 दिसंबर की सुनवाई नियत की थी। लेकिन रविवार को यह व इसके साथ लिंक 80 से ज्यादा याचिकाएं 4 दिसंबर को लिस्टेड दिखाई दे रही है। इसमें मूल याचिका अब यूथ फॉर इक्विलिटी की 18105/21 है। हालांकि सुनवाई इस दिन होगी या नहीं इस पर 3 दिसंबर की शाम को और स्थिति क्लीयर होगी जब केसलिस्ट अपलोड की जाएगी। बीती सुनवाई में हाईकोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • एमपीपीएससी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी राज्य सेवा परीक्षा प्री 2023
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • mppsc
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा