दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
Deeksha Nandini Mehra | Sept 06, 2024, 08:33 IST
jabalpur high cort
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के मामले में एडिशनल एडवोकेट जनरल ने विभागों को हाई कोर्ट में जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।
Regularization of Daily Wage Employees : दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) ने सामान्य प्रशासन विभाग, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजा है, जिसमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हाईकोर्ट को समय पर सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि फैसला सरकार के खिलाफ जाता है, तो उनका दफ्तर इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। यह पत्र अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और प्रमुख अभियंताओं को भेजा गया है।
ये खबर पढ़िए... इंदौर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिशनर और खंडपीठ के सभी SP को सुनवाई में हाजिर होने के क्यों दिए आदेश
यह मामला तब सामने आया जब दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की। महासंघ का दावा है कि फरवरी में हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि इन कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देते हुए नियमित किया जाए। यह आदेश 11 दिसंबर 2017 को महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष गोकुल राय द्वारा दायर याचिका के बाद आया था।
ये खबर पढ़िए... Uniform Civil Code पर इंदौर हाईकोर्ट की टिप्पणी- अब समय आ गया है देश इसकी आवश्यकता समझे, तीन तलाक को गलत बताते हुए कहा
हाईकोर्ट ने हाल ही में इस अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब तलब किया है और 4 हफ्तों के भीतर जवाब देने को कहा है। महासंघ द्वारा इस आदेश की सर्टिफाइड कॉपी मंत्रालय में पहुंचाई गई थी, जिसमें मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया गया था।
ये खबर पढ़िए... इंदौर हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन सुनवाई कर उज्जैन एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, टीआई को दिए आदेश युवती को करें पेश
अब यह देखना बाकी है कि विभाग समय पर हाई कोर्ट को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं या नहीं, क्योंकि यदि देरी होती है, तो इसका असर सरकार के पक्ष पर पड़ सकता है।
ये खबर पढ़िए... इंदौर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिशनर और खंडपीठ के सभी SP को सुनवाई में हाजिर होने के क्यों दिए आदेश
अवमानना याचिका दायर होने के बाद सामने आया मामला
ये खबर पढ़िए... Uniform Civil Code पर इंदौर हाईकोर्ट की टिप्पणी- अब समय आ गया है देश इसकी आवश्यकता समझे, तीन तलाक को गलत बताते हुए कहा
हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
ये खबर पढ़िए... इंदौर हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन सुनवाई कर उज्जैन एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, टीआई को दिए आदेश युवती को करें पेश
अब यह देखना बाकी है कि विभाग समय पर हाई कोर्ट को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं या नहीं, क्योंकि यदि देरी होती है, तो इसका असर सरकार के पक्ष पर पड़ सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
By Sanjay Gupta
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
By Saurabh Mishra
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
By Mukesh Sharma
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
By Umeshwari Baghel
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
By Ashish Bhardwaj
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले
By Umeshwari Baghel
'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला
By The Sootr