इंदौर के राजबाड़ा में मना हिंदू नववर्ष, सूर्य को अर्घ्य देकर गुड़-धनिया से किया मुंह मीठा
Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 30, 2025, 14:35 IST
The sootr
भाजपा कार्यालय और अन्य कई विभागों में भी हिंदू नववर्ष मनाया गया। इस दौरान सूर्य को अर्घ्य देकर सभी ने एक-दूसरे को गुड़-धनिया खिलाकर मुंह मीठा किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
MP News : गुड़ी पड़वा व चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के अवसर पर इंदौर में बड़े ही धूमधाम से हिंदू नववर्ष मनाया गया। सबसे पहले इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर, शहर की शान राजबाड़ा पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, शंकर लालवानी एवं संत समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति में गुड़ी का पूजन कर एवं सूर्यदेव को अर्घ्य देकर हिंदू नववर्ष की विधिवत शुरुआत की गई।
भाजपा कार्यालय और अन्य कई विभागों में भी हिंदू नववर्ष मनाया गया। इस दौरान सूर्य को अर्घ्य देकर सभी ने एक-दूसरे को गुड़-धनिया खिलाकर मुंह मीठा किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुड़ी पड़वा उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं एवं कार्यालय पर उपस्थित सभी जनों को गुड़-धनिया एवं श्रीखंड खिलाकर स्वागत सत्कार किया।
ये खबर भी पढ़ें : Navratri In Jail : कैदियों ने बैरक में जलाया ज्योत, पूजा-पाठ कर जेल में किया भजन कीर्तन
भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर आकर्षक गुड़ी स्थापित की गई, जिसका सभी भाजपा जनों ने पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखंड, पदमा भोजे, ज्योति पंडित, अनीता व्यास, मंजीत बाजवा, मुकेश मंगल, रघु यादव, अतुल बनवड़ीकर, रितेश तिवारी, नितिन द्विवेदी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
ये खबर भी पढ़ें : navratri में कैसै करें माता की पूजा | #shortsvideo
इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित का सुंदर मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, महेंद्र हार्डिया सहित जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ये खबर भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2024 : मां दुर्गा को नवरात्रि के हर दिन चढ़ाएं ये प्रसाद, होंगी प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करकमलों से वार्ड क्रमांक 07 के अंतर्गत ए.पी.टी.सी. उद्यान में भव्य योगमित्र योगशाला का शुभारंभ तथा 1 करोड़ की लागत से विकसित किए जाने वाले उद्यान का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर भावना मनोज मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।
ये खबर भी पढ़ें : Top Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की है तलाश, तो हफ्ते की टॉप जॉब्स में करें अप्लाई
बड़ा गणपति चौराहा पर आयोजित हिंदू नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व तुलसीराम सिलावट तथा सम्माननीय संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति में सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान कर हिंदू नववर्ष की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉ. उमाशशि शर्मा, गोलू शुक्ला, श्रवण सिंह चावड़ा, दीपक जैन (टीनू जी) सहित जनप्रतिनिधियों, सम्मानित संत समाज, नारी शक्ति एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विक्रमोत्सव के तहत कोटि सूर्योपासना के क्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान द्वारा गांधी हॉल परिसर में हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन हुआ।
भाजपा कार्यालय और अन्य कई विभागों में भी हिंदू नववर्ष मनाया गया। इस दौरान सूर्य को अर्घ्य देकर सभी ने एक-दूसरे को गुड़-धनिया खिलाकर मुंह मीठा किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गुड़ी पड़वा उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं एवं कार्यालय पर उपस्थित सभी जनों को गुड़-धनिया एवं श्रीखंड खिलाकर स्वागत सत्कार किया।
ये खबर भी पढ़ें : Navratri In Jail : कैदियों ने बैरक में जलाया ज्योत, पूजा-पाठ कर जेल में किया भजन कीर्तन
भाजपा कार्यालय:
The sootr
द्वार पर सजी गुड़ी, किया पूजन-अर्चन
ये खबर भी पढ़ें : navratri में कैसै करें माता की पूजा | #shortsvideo
सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चरित का मंचन
ये खबर भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2024 : मां दुर्गा को नवरात्रि के हर दिन चढ़ाएं ये प्रसाद, होंगी प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूरी
वार्ड क्रमांक 07:
नववर्ष पर हुआ उद्यान का भूमिपूजन
ये खबर भी पढ़ें : Top Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की है तलाश, तो हफ्ते की टॉप जॉब्स में करें अप्लाई
बड़ा गणपति:
संत समाज की उपस्थिति भी रही
The sootr
गांधी हॉल:
सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक का हुआ मंचन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman