हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा का निधन: सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर जताया शोक
Ramanand Tiwari | Feb 24, 2026, 23:33 IST
Photograph: (the sootr)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा का भोपाल में निधन हो गया। सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया।
BHOPAL.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख हितानंद शर्मा की माताजी जनक दुलारी शर्मा का मंगलवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया।
परिजनों के अनुसार जनक दुलारी शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार थीं। उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते उनका उपचार लगातार जारी था मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि “मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जनक दुलारी शर्मा का पार्थिव शरीर अशोकनगर जिले के मढ़ी महिदपुर गांव लाया गया। दोपहर लगभग 3 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। माहौल भावुक और गमगीन रहा।
![hitanand sharma]()
जनक दुलारी शर्मा का जीवन सादगी और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता था। परिवार लंबे समय से गांव में ही रह रहा था। ग्रामीण परिवेश में सादा जीवन उनकी पहचान था।
हितानंद शर्मा पूर्व में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख का दायित्व निभा रहे हैं। उनका मुख्यालय जबलपुर है, जहां से वे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वैचारिक गतिविधियों का मार्गदर्शन करते हैं।
जनक दुलारी शर्मा के निधन पर संघ और भाजपा परिवार सहित सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी रहा। एक सादगीपूर्ण जीवन की यह विदाई पूरे क्षेत्र को भावुक कर गई।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दोहरी चर्चा : 140 पद खाली तो कहीं 27.50 करोड़ के भुगतान पर सवाल
टोल वसूली पर सुरक्षा की गारंटी नहीं, एमपी के जर्जर पुल Poor श्रेणी में, कभी भी बन सकते हैं खतरा
इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर एमपी कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन
मुंबई में कल भाजपा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण, नजर एमपी के नेताओं पर
भोपाल में उपचार के दौरान निधन
सीएम मोहन यादव का भावुक संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख एवं @BJP4MP के पूर्व संगठन महामंत्री, श्री हितानंद शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती जनक दुलारी शर्मा जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है।
मां सम्पूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना अपूरणीय क्षति है।… pic.twitter.com/Mdlp7GRwqE
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 24, 2026
प्रदेश अध्यक्ष ने भी जताई संवेदना
मढ़ी महिदपुर गांव में अंतिम संस्कार
hitanand sharma
सादगीपूर्ण जीवन के लिए जानी जाती थीं
हितानंद शर्मा की संगठनात्मक भूमिका
सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी विधानसभा में उच्च शिक्षा पर दोहरी चर्चा : 140 पद खाली तो कहीं 27.50 करोड़ के भुगतान पर सवाल
टोल वसूली पर सुरक्षा की गारंटी नहीं, एमपी के जर्जर पुल Poor श्रेणी में, कभी भी बन सकते हैं खतरा
इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर एमपी कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन
मुंबई में कल भाजपा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण, नजर एमपी के नेताओं पर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari