MP में दिवाली के लिए 31 अक्टूबर को अवकाश, सिर्फ 4 जिलों की राय अलग, जानें रामनगरी में कब मनाया जाएगा दीपोत्सव?

Raj Singh | Oct 11, 2024, 12:43 IST
Share
the sootr
the sootr

दिवाली को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मध्य प्रदेश के ज्योतिषियों का कहना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं, अयोध्या समेत कई जगहों पर अलग-अलग दिन दिवाली मनाने की चर्चा है।

देश में दिवाली को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। कुछ विद्वान-ज्योतिष दिवाली 31 अक्टूबर तो कुछ 1 नवंबर को मनाने के पक्ष में हैं। हालांकि दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत ज्यादातर राज्यों में सरकारी अवकाश 31 अक्टूबर को रहेगा। इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश की बात करें तो महाकाल नगरी उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, दतिया, सागर, दमोह, बैतूल समेत 45 जिलों में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने पर आम सहमति है। हालांकि प्रदेश के इंदौर, श्योपुर, भिंड और धार जिले के विद्वान-ज्योतिष 1 नवंबर को दिवाली मनाने के पक्ष में हैं, जबकि 6 अन्य जिलों में अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।

ज्योतिषियों का क्या है तर्क?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद शंकर व्यास 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:55 बजे से अमावस्या लग जाएगी। यह तिथि 1 नवंबर को शाम 6:15 बजे तक रहेगी। हिंदू धर्म के अनुसार अमावस्या पर रात में लक्ष्मी पूजन करने का रिवाज माना जाता है। ऐसे में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाना श्रेष्ठ है।

ये भी खबर पढ़िए... किस तिथि को मनाएं दिवाली 31 या 1, देश में तिथि को लेकर चल रहा कंफ्यूजन, काशी- मथुरा और अयोध्या के विद्वान एक मत नहीं

इन जिलों में तय नहीं

प्रदेश के कुछ जिलों में 1 नवंबर को दिवाली मनाने की चर्चा है। इंदौर, श्योपुर, भिंड, धार में 1 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जा सकता है, जबकि ग्वालियर, गुना, विदिशा, झाबुआ, अलीराजपुर और महू में अभी यह तय नहीं हुआ है।

दिवाली को लेकर राजधानी भोपाल के धर्मगुरु पं. विष्णु राजोरिया ने बताया कि वर्ष 2023 में चतुर्दशी 12 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे तक थी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो गई। तब भी अमावस्या होने पर 12 नवंबर की रात को दिवाली मनाई गई थी। इस बार अमावस्या 31 अक्टूबर की पूरी रात रहेगी।

अयोध्या में एक नवंबर को दीपावली

अगर देश में दिवाली की बात करें तो काशी, मथुरा, पुणे, अहमदाबाद, द्वारका, तिरुमाला तिरुपति जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विद्वान भी 31 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाने के पक्ष में हैं। हालांकि अयोध्या, वृंदावन, रामेश्वरम में एक नवंबर को दीपावली मनाई जा सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • दिवाली
  • दीपावली
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • अयोध्या में दिवाली
  • दीपावली 2024
  • दीपावली 31 अक्टूबर को
  • दिवाली को लेकर असमंजस
  • एमपी में दीवाली
  • दिवाली असमंजस
  • उज्जैन ज्योतिषाचार्य आनंद शंकर व्यास
  • महाकाल नगरी उज्जैन
  • दिवाली 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा