होलकर कॉलेज में छात्रों को रेन डांस की नहीं मिली मंजूरी, 150 प्रोफेसर बनाए गए बंधक

Vishwanath Singh | Feb 25, 2025, 10:34 IST
Share
The Sootr
The Sootr

छात्र नेता व एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूरे परिसर में शर्मा कोचिंग के सहयोग से आयोजन के पोस्टर लगा दिए। कॉलेज प्रशासन ने इन्हें हटवाया तो छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।

इंदौर के प्रतिष्ठित सरकारी होलकर कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने 150 प्रोफेसरों को बंधक बना लिया। उन्होंने प्रोफेसरों को कॉलेज के ही एक हॉल में बंद कर दिया और फिर बाहर से दरवाजा बंद करके नारेबाजी करने लगे। इस दौरान हॉल की बिजली भी बंद कर दी। आधे घंटे तक यह हंगामा चलता रहा। फिर जैसे–तैसे एक कर्मचारी ने गेट खोला तब सभी बाहर आ सके। इस मामले में प्राचार्य ने कलेक्टर से मिलकर उन्हें भी सारी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि विवाद की मूल वजह पोस्टर हटाना नहीं, बल्कि उन्होंने रेन डांस की मंजूरी मांगी थी। इससे सभी प्रोफेसरों में खासी नाराजगी थी।

यह खबर भी पढ़ें... छुट्‌टी के दिन भी करवा सकेंगे रजिस्ट्री, होली के दिन रहेगी छुट्‌टी

होली के पोस्टर हटाने से भड़के छात्र नेता

The Sootr
The Sootr


कुछ दिन पहले कुछ छात्र नेता व एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मैदान में 7 मार्च को होली सेलिब्रेशन की अनुमति मांगी थी। सोमवार को पूरे परिसर में शर्मा कोचिंग के सहयोग से आयोजन के पोस्टर लगा दिए गए। कॉलेज प्रशासन ने इन्हें हटवाया तो छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच प्राचार्य फैकल्टी की मीटिंग के लिए यशवंत हॉल गईं तो छात्र नेता वहां भी पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे।

यह खबर भी पेढ़ें... यशवंत क्लब में अतुल सेठ के बेटे का हंगामा, सस्पेंड, सचिव को कलेक्टर की फटकार

कर्मचारी ने खिड़की से निकलकर खोला दरवाजा

जब प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन कॉलेज के यशवंत हॉल में मीटिंग के लिए पहुंचीं, तो हंगामा कर रहे छात्र नेता भी उनके पीछे–पीछे वहां पहुंच गए। प्राचार्य हॉल में पहुंचीं और शोर होने के कारण उन्होंने भीतर से दरवाजा बंद करा दिया तो छात्र नेताओं ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। वे लोग दरवाजे को खोल ना पाएं इसके लिए एक लकड़ी भी गेट पर लगा दी। साथ ही मेन स्विच ऑफ कर बिजली गुल कर दी। लगातार चिल्लाने पर भी आधे घंटे तक दरवाजा नहीं खोला। कर्मचारी ने खिड़की से निकल कर दरवाजा खोला तब सभी बाहर निकल पाए। छात्र नेताओं ने बाद में प्राचार्य कक्ष में भी हंगामा किया।

कॉलेज परिसर में हो रहे आयोजन से सभी नाराज

घटना को लेकर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा कारणों से आयोजन की मंजूरी नहीं दी थी। इसके बावजूद बिना अनुमति के लगाए गए पोस्टर हटाए थे। इसमें किसी शर्मा कोचिंग को स्पॉन्सर बना दिया गया था। इसको लेकर फैकल्टी व प्रोफेसरों में काफी नाराजगी है। इसके संबंध में प्रशासन को अवगत कराया गया है।

The Sootr
The Sootr


यह खबर भी पढ़ें... Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए

छात्र नेता बोले, पहले दी थी अनुमति

एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं का कहना है कि वे पहले प्राचार्य से इस आयोजन को लेकर अनुमति लेने गए थे। पहले अनुमति दी गई, उसी के बाद पोस्टर लगाए गए। इसके बाद उन्होंने बिना कारण बताए पोस्टर हटवा दिए थे। हमने जब इसका कारण पूछा तो प्राचार्य बात करने के बजाय मीटिंग में चली गई थी।

यह खबर भी पढ़ें... IAS ट्रेनी अब लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में सीखेंगे इंदौर सफाई में कैसे बना नंबर वन



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • ABVP accuses professor
  • College
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा