अब होमगार्ड करेंगे महाकाल मंदिर की सुरक्षा, सरकार इतने पदों पर जल्द करने जा रही भर्ती

Madhav Singh | Oct 08, 2024, 13:34 IST
Share
d
d

महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रदेश सरकार होमगार्ड जवानों के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए होमगार्ड मुख्यालय ने प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए जल्द ही होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होमगार्ड जवानों के 480 पदों के लिए भर्ती का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया लगभग छह महीने में पूरी हो जाएगी। होमगार्ड मुख्यालय ने 480 पद स्वीकृत करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

छह माह में होगी भर्ती

कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद लगभग छह माह में इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा हर जिले में 800 होमगार्ड जवानों की भर्ती का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। अभी तक मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी होमगार्ड जवानों के अलावा निजी एजेंसी के हाथों में है। जिसमें ज्यादातर सुरक्षाकर्मी निजी एजेंसी के हैं। लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होमगार्ड के पास होगा। जिससे सरकार सुरक्षा व्यवस्था पर अपना नियंत्रण कर सके।

होमगार्ड जवानों की भर्ती

डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार ने बताया कि प्रदेश में होमगार्ड जवानों की संख्या कम है। दूसरी जगह से उन्हें महाकाल मंदिर में पदस्थ नहीं किया जा सकता। अतिरिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने हर जिले में पुलिस बैंड की स्थापना के लिए भी जनवरी में कहा था। जिसके बाद एसएएफ जवानों को बैंड का प्रशिक्षण दिया गया है। अब स्थायी व्यवस्था के लिए होमगार्ड जवानों की भर्ती की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...मोहन सरकार के मंत्रियों के स्टॉफ में तैनात होंगे संघ के कार्यकर्ता

उज्जैन में बढ़ेगी थानों की संख्या

शहर में अब तक कुल 14 थाने थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने दो नए थानों की मांग को स्वीकृति दे दी है। जिससे शहरी क्षेत्र में अब 16 थाने होंगे। जिनमें एक महाकाल लोक थाना होगा जो मुख्य रूप से महाकाल मंदिर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखेगा। दूसरा थाना तपोभूमि थाना इंदौर रोड पर बनेगा।

hesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • GOVERMENT JOB
  • Recruitment
  • मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • होमगार्ड भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान