तुलसीराम सिलावट के पूर्व ओएसडी को रेप केस में फंसाने की धमकी, महिला ने की 2 करोड़ रुपए की डिमांड

Dolly patil | Jun 09, 2024, 09:00 IST
Share
लहाी7ग
लहाी7ग

अपने आपको पत्रकार बताने वाली महिला आए दिन पूर्व ओएसडी के शिवाजी नगर स्थित घर पहुंच जाती थी। इसके बाद शोर मचाकर कॉलोनी में बदनाम करने की धमकी भी देती थी।

मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ( Minister Tulsiram Silavat )के ओएसडी रहे डॉ. जीवन रजक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई है। दरअसल खुद को पत्रकार बताने वाली महिला ने उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके बाद शुक्रवार यानी 7 जून कीरात डॉ. जीवन रजक ने भोपाल के हबीबगंज थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक रजक मंत्रालय के पीएचई विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं।

जीवन रजक ने क्या कहा

उसी के साथ जीवन रजक ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2023 से अब तक महिला उन्हें धमकाती आ रही है। वह खुद को पत्रकार बताकर उनसे ऑफिस में मिली थी। जिसके बाद में वह अपनी मर्जी का काम करने का दबाव डालने लगी। रेप के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। महिला आए दिन उनके शिवाजी नगर स्थित घर पहुंच जाती थी। शोर मचाकर कॉलोनी में बदनाम करने की धमकी देती है। एसीपी मयूर खंडेलवाल के मुताबिक आरोपी महिला रीवा में करीब 32 लोगों पर इसी तरह के केस दर्ज करा चुकी है। कोर्ट ने सभी मामलों को संदिग्ध मानते हुए एक साथ 32 केस में खात्मा कर दिया था। भोपाल में महिला के ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

मनीषा मार्केट से महिला गिरफ्तार

हबीबगंज थाना प्रभारी सरीता वर्मन ने बताया कि आरोपी महिला को मनीषा मार्केट से शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला रीवा की रहने वाली है। वह खुद को उत्तर प्रदेश के एक अखबार का प्रतिनिधि बताती है। वह 5 जून को रीवा से भोपाल आई थी और 2 दिनों से एक होटल में रह रही थी। इससे पहले उसने फरियादी को कॉल कर धमकाया था। FIR दर्ज होने की भनक लगते ही भागने की फिराक में थी। हालांकि उसने पूर्व में कई लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए लेने की बात स्वीकार की है।

भरतपुर महारानी ने 10 किलो सोना और करोड़ों के जेवर चुराए

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Minister Tulsiram Silavat
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • तुलसीराम सिलावट
  • Tulsiram Silavat
  • डॉ. जीवन रजक
  • मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा