हॉस्टल के बच्चों का अनाज बाजार में बेचा, वीडियो वायरल हुआ तो अधीक्षक को किया निलंबित
Amresh Kushwaha | Sept 24, 2024, 09:39 IST
हॉस्टल के बच्चों को अनाज बाजार में बेचा
रतलाम में अनुसूचित जाति छात्रावास के अधीक्षक का अनाज बेचते वीडियो वायरल हुआ। इस पर सहायक आयुक्त ने उन्हें तत्काल पद से हटाकर जांच के आदेश दिए।
आमीन हुसैन @ रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अधीक्षक ने हॉस्टल के बच्चों के लिए मिलने वाले अनाज को बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। हॉस्टल अधीक्षक का अनाज बेचते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग ( Tribal Affairs Department ) के सहायक आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान भारत योजना : अब सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का इलाज
दरअसल, मामला रतलाम जिले के आलोट का है। यहां अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास ( Scheduled Caste Hostel ) के अधीक्षक मांगीलाल चौहान ( Mangilal Chauhan )ने हॉस्टल के बच्चों का अनाज बजार में बेच दिया। यह वहीं अनाज है जो बच्चों के लिए उचित मूल्य की दुकान से दिया जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अधीक्षक मांगीलाल चौहान को हॉस्टल के अनाज को बाजार में बेचते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सहायक आयुक्त के ध्यान में आते ही उन्होंने तुरंत अधीक्षक को पद से हटा दिया और पुलिस को भी मामले की जांच के लिए पत्र भेजा।
ये खबर भी पढ़िए...बुरहानपुर ब्लास्ट : डेटोनेटर प्लांट करने वाला रेलवे कर्मचारी साबिर अली गिरफ्तार , NIA कर रही जांच
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने इस घटना को विभाग की छवि धूमिल करने वाला बताया और अधीक्षक मांगीलाल चौहान को तुरंत मूल पद पर स्थानांतरित कर दिया। इसके साथ ही देवीलाल यादव ( Devi Lal Yadav )को अस्थायी रूप से नए अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
![हॉस्टल के बच्चों का अनाज बाजार में बेचा]()
सहायक आयुक्त ने वायरल वीडियो के साथ पुलिस को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अधीक्षक ने हॉस्टल के बच्चों के लिए मिलने वाले अनाज को बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। हॉस्टल अधीक्षक का अनाज बेचते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग ( Tribal Affairs Department ) के सहायक आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को उनके पद से हटा दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान भारत योजना : अब सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का इलाज
जानें क्या है पूरा मामला...
अधीक्षक का वीडियो वायरल
ये खबर भी पढ़िए...बुरहानपुर ब्लास्ट : डेटोनेटर प्लांट करने वाला रेलवे कर्मचारी साबिर अली गिरफ्तार , NIA कर रही जांच
सहायक आयुक्त की प्रतिक्रिया
हॉस्टल के बच्चों का अनाज बाजार में बेचा
आगे की कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava