लेक व्यू अशोक होटल बनेगा 7 स्टार, मालिकाना हक में नहीं होगा बदलाव, निगम को होगी स्थायी आय
Pratibha ranaa | Sept 06, 2024, 08:04 IST
लेक व्यू अशोक होटल
होटल लेक व्यू अशोक को सेवन स्टार में बदलने की तैयारी चल रही है। पर्यटन निगम ने पीपीपी मोड के तहत इसे अपग्रेड करने का प्रस्ताव रखा है। श्यामला हिल्स स्थित इस होटल का संचालन निजी पार्टनर करेगा, जबकि मालिकाना हक निगम के पास ही रहेगा।
पर्यटन निगम का प्रसिद्ध होटल लेक व्यू अशोक ( Hotel Lake View Ashok ) अब जल्द ही 7 स्टार होटल में ( Hotel Lake View Ashok Seven Star ) परिवर्तित किया जाएगा। इस अपग्रेड के लिए निगम प्राइवेट पार्टनर का सहयोग लेगा और इसे पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में संचालित किया जाएगा। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में होटल की मालिकाना हक पूरी तरह से भोपाल के नगर निगम के पास ही रहेगा, जिससे निगम को स्थायी आय मिल सकेगी।
यह निर्णय लगभग सात साल पहले लिया गया था, जब होटल लेक व्यू के शेयर पर्यटन निगम को ट्रांसफर किए गए थे। उस समय होटल के संचालन के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल कंपनी का गठन किया गया था। इस कंपनी के माध्यम से ही होटल को अपग्रेड करने की पूरी योजना लागू की जाएगी। पर्यटन निगम की ओर से इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और एक उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है।
ये खबर भी पढ़िए...होटल बेबीलोन के मालिक के खिलाफ FIR , पैसे वालों को खिला रहा था जुआ
गुरुवार ( 5 सितंबर ) को मंत्रालय में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इसमें होटल के अपग्रेडेशन पर चर्चा की गई। उम्मीद है कि इसे अगले किसी कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि पांच साल पहले भी इस होटल को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की गई थी, लेकिन 350 करोड़ रुपए की कीमत आंकी जाने के बावजूद किसी भी कंपनी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई थी।
होटल लेक व्यू अशोक फिलहाल यह होटल 3 स्टार कैटेगरी में आता है। इसमें 4 सुइट्स, 39 डीलक्स रूम, एक स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्यामला हिल्स पर स्थित यह होटल 7.16 एकड़ में फैला हुआ है और यहां से बड़े तालाब का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में होटल 'टेस्ट ऑफ पंजाब' का लाइसेंस कैंसिल, कीचन में गंदगी मिलने पर कार्रवाई
होटल के लेक व्यू रेसीडेंसी कैंपस में 8135.60 वर्ग मीटर बिल्ट अप एरिया है। इस होटल की शुरुआत 1985-86 में की गई थी, जिसमें पहले भारत सरकार के 51% और मध्य प्रदेश सरकार के 49% शेयर थे। अब इसमें सिर्फ मध्य प्रदेश सरकार के ही शेयर हैं। होटल के कैंपस में 180 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा बैंक्वेट हॉल और 82 लोगों की क्षमता वाला रूफटॉप रेस्टोरेंट भी है, जो इसे खास बनाता है।
![pratibha rana]()
सात साल पुराने फैसले के तहत होगा अपग्रेड
ये खबर भी पढ़िए...होटल बेबीलोन के मालिक के खिलाफ FIR , पैसे वालों को खिला रहा था जुआ
मालिकाना हक में नहीं होगा बदलाव
फिलहाल 3 स्टार कैटेगरी में आता है होटल
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में होटल 'टेस्ट ऑफ पंजाब' का लाइसेंस कैंसिल, कीचन में गंदगी मिलने पर कार्रवाई
1985-86 में हुई थी होटल की शुरुआत
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari