विस्थापित किए जाएंगे 40 साल से बसे सैकड़ों लोग, ननि करेगा कार्रवाई
Neel Tiwari | Dec 20, 2024, 15:01 IST
Jabalpur 40 years displaced Photograph: (Jabalpur 40 years displaced)
जबलपुर में मदन महल पहाड़ियों पर लगभग 24 एकड़ में रानी दुर्गावती स्मारक बनाया जाना है। जिसमें ICMR नेहरू नगर इस निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके लिए नगर निगम जबलपुर की टीम द्वारा सर्वे कर ड्राइंग तैयार की जा रही है
रानी दुर्गावती स्मारक की आधारशिला प्रधानमंत्री के हाथों रखे जाने के बाद मध्य प्रदेश शासन के द्वारा इस पर पहल की गई । जिसमें 24 एकड़ भूमि पर रानी दुर्गावती की कांस्य मूर्ति और संग्रहालय बनाया जाएगा जिसमें चयनित की गई भूमि पर अतिक्रमण को हटाकर रहने वाले लोगों को विस्थापित किया जाता है। इसमें नगर निगम की कार्रवाई से रहवासियों में आक्रोश है। उन्होंने घर छोड़ने से पहले शासन से की रहने के लिए जगह की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी के मौके पर जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक और उद्योग की आधारशिला रखी थी। लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जाने वाले इस स्मारक के लिए मध्य प्रदेश कैबिनेट के द्वारा मंजूरी देते हुए 24 एकड़ भूमि को स्मारक बनाने के लिए चुना गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा इस पर काम शुरू किया गया। जिसमे जबलपुर नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार इसका सर्वे कर ड्राइंग तैयार की जा रही हैं।
ICMR नेहरू नगर पहाड़ी के रहवासियों ने बताया कि वह लगभग 40 सालों से यहां रह रहे हैं और मजदूरी कर कर अपना जीवन यापन करते हैं लेकिन नगर निगम टीम के द्वारा लगातार उनको परेशान किया जा रहा है साथ ही उन्हें यहां से विस्थापित भी किए जाने की बात कही जा रही है जिस पर स्थानीय रहवासियों का कहना है यदि उन पर जोर जबरदस्ती से जबरन कार्रवाई की जाएगी तो वह इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे साथ ही उन्होंने शासन से विस्थापित किए जाने के बाद पुनर्वास और मकान बनाए जाने के लिए जगह दिए जाने की भी मांग की है।
जबलपुर नगर निगम की टीम के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि लगातार स्मारक निर्माण संबंधी जगह का सर्वे किया जा रहा है। जिसमें तैयार किए जाने वाली ड्राइंग सीट पर कई जगह अतिक्रमण मौजूद है जिसे हटाया जाना है। लेकिन शासन के द्वारा इस अतिक्रमण को हटाने से प्रभावित लोगों को रहने के लिए जगह दी जाएगी उसके बाद ही इस अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। शासन के द्वारा लगातार पुनर्निवास योजना पर कार्य किया जा रहा है।
24 एकड़ में बनाया गया है रानी दुर्गावती स्मारक
जबलपुर में मदन महल पहाड़ियों पर लगभग 24 एकड़ में रानी दुर्गावती स्मारक बनाया जाना है। जिसमें ICMR नेहरू नगर इस निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके लिए नगर निगम जबलपुर की टीम द्वारा सर्वे कर ड्राइंग तैयार की जा रही है जिसमें बस्ती में रहने वाले लोगों के घर अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। जिन्हें विस्थापित किए जाने की बात नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है इस पर बस्ती में 40 साल से रहने वाले रहवासियों का कहना है कि यदि शासन उन्हें यहां से हटा रहा है तो उनके लिए रहने की व्यवस्था शासन के द्वारा की जाए।
100 करोड़ में बनकर तैयार होगा स्मारक
जबरन कार्रवाई के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन
विस्थापन से पहले की जाएगी पुनर्वास की कार्यवाही
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari