हुरुन रिच लिस्ट 2026 में इंदौर से 6 और भोपाल से 4 धनकुबेर शामिल, विनोद अग्रवाल फिर राज्य में सबसे अमीर

Aman Vaishnav | Sept 24, 2026, 08:00 IST
Share
हुरुन रिच लिस्ट 2026
हुरुन रिच लिस्ट 2026

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो गई है। इसमें मध्य प्रदेश के कुल 10 प्रमुख उद्योगपतियों को जगह मिली है। अग्रवाल कोल्स के विनोद अग्रवाल 10 हजार 200 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश के सबसे अमीर शख्स बने हैं।

मध्य प्रदेश के व्यापारिक जगत से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में प्रदेश के प्रमुख उद्योगपतियों का ब्योरा सामने आ चुका है।

हुरून रिच लिस्ट में एक बार फिर इंदौर के उद्यमियों ने अपना दम दिखाया है। अग्रवाल कोल्स के विनोद अग्रवाल लगातार पांचवें साल राज्य के सबसे रईस शख्स बने हुए हैं।

विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर शख्स



अग्रवाल कोल्स के कर्ता-धर्ता विनोद अग्रवाल ने इस साल भी राज्य में पहला स्थान बरकरार रखा है। साल 2025 में उनकी संपत्ति 9 हजार 500 करोड़ रुपए थी और वे देश भर में 331वें पायदान पर मौजूद थे। साल 2026 में उनकी दौलत बढ़कर 10 हजार 200 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि उनकी राष्ट्रीय रैंक अब 365वीं हो गई है।

अपनी इस उपलब्धि पर उद्योगपति विनोद अग्रवाल का कहना है कि उनका सपना है कि इंदौर से ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति इस सूची में शामिल हों।

विनोद अग्रवाल ने बताया कि अब बदलेगा इंदौर अभियान के जरिए उनकी कोशिश है कि शहर में नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के लिए ज्यादा से ज्यादा रास्ते खुलें।

इंदौर के उद्यमियों की दौलत में भारी उछाल



हुरुन की ताजा रिपोर्ट में इंदौर के उद्योगपतियों का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है और उनकी दौलत में तेजी से इजाफा हुआ है।

  • अनुराग मूंदड़ा (उजास एनर्जी): अनुराग मूंदड़ा की कुल संपत्ति साल 2025 में 3 हजार 410 करोड़ रुपए थी, जो 2026 में छलांग लगाकर सीधे 4 हजार 800 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसके साथ ही उनकी राष्ट्रीय रैंक 770 से सुधरकर 665वीं हो गई है।
  • सुनील चौरड़िया (राजरतन ग्लोबल बायर्स): सुनील चौरड़िया की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपत्ति 1,330 करोड़ रुपए से बढ़कर अब 1,800 करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
  • विमल तोड़ी (जयदीप इस्पात & अलायज): विमल तोड़ी की संपत्ति 1,270 करोड़ रुपए से बढ़कर अब 1,500 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
  • नितिन अग्रवाल: इंदौर के प्रमुख उद्योगपति नितिन अग्रवाल भी इस सूची में मजबूती से अपनी जगह बनाए हुए हैं।

भोपाल के रईसों की रैंकिंग में गिरावट



इंदौर के उलट, राजधानी भोपाल के बड़े उद्योगपतियों के लिए यह साल थोड़ा नुकसान भरा रहा है। भोपाल के चारों प्रमुख उद्योगपतियों की संपत्ति घटी है और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी रैंकिंग भी नीचे खिसकी है.

  • दिनेश पाटीदार (शक्ति पंप्स): शक्ति पंप्स के दिनेश पाटीदार की संपत्ति साल 2025 में 4,790 करोड़ रुपए थी, जो 2026 में घटकर 3,100 करोड़ रुपए रह गई है। इसके चलते उनकी रैंक 596 से गिरकर 941 पर आ गई है।
  • दिलीप सूर्यवंशी (दिलीप बिल्डकॉन): दिलीप बिल्डकॉन के प्रमोटर दिलीप सूर्यवंशी की संपत्ति 4,430 करोड़ रुपए से घटकर 3,500 करोड़ रुपए हो गई है। वे अब 640वें पायदान से फिसलकर 852वें स्थान पर आ गए हैं।
  • देवेंद्र जैन (दिलीप बिल्डकॉन): दिलीप बिल्डकॉन से जुड़े देवेंद्र जैन की संपत्ति 2,750 करोड़ रुपए से कम होकर 2,300 करोड़ रुपए रह गई है, जिससे उनकी रैंक 960 से खिसककर 1112वीं हो गई है।
  • अनिल और सुनील बंसल (बंसल ग्रुप): बंसल ग्रुप के अनिल और सुनील बंसल की संपत्ति 2,800 करोड़ रुपए से घटकर 2,200 करोड़ रुपए दर्ज की गई है, जिससे वे 894वीं रैंक से गिरकर 1139वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • सुधीर कुमार अग्रवाल (सागर मैन्युफैक्चरर्स): भोपाल के सागर मैन्युफैक्चरर्स से जुड़े सुधीर कुमार अग्रवाल की संपत्ति 2,510 करोड़ रुपए से घटकर अब 1,800 करोड़ रुपए रह गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मध्यप्रदेश में सबसे अमीर विनोद अग्रवाल, ईडी छापे में घिरा पाथ ग्रुप भी

मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स विनोद अग्रवाल नंबर वन दानवीर, बीते साल से कम दान

अब ऑस्कर में भी कास्टिंग के लिए मिलेगा अवार्ड, जानें कैसे चुने जाते हैं किरदार

Upcoming September Movies: सितंबर में आ रही हैं ये 14 धमाकेदार फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Tags:
  • मध्यप्रदेश में सबसे अमीर विनोद अग्रवाल
  • दिलीप बिल्डकॉन
  • मध्यप्रदेश के सबसे अमीर शख्स विनोद अग्रवाल
  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट
  • हुरून रिच लिस्ट
संघ सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भले के लिए करता है काम, छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले मोहन भागवत

By Harrison Masih

संघ सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भले के लिए करता है काम, छत्तीसगढ़ दौरे पर बोले मोहन भागवत
स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ

By Sanjay Gupta

स्पेशल PSC को लेकर सस्पेंस में उम्मीदवार, केवल बैकलॉग और OBC पद आएंगे या अनारक्षित वर्ग को भी मिलेगा मौका, जानें सब कुछ
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो
जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल

By Aman Vaishnav

एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा

By Arohi Raj

एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा