जासूसों के साथ नेता, आईएएस-आईपीएस की कॉल डिटेल का सौदा, ATS ने ASI को किया गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Apr 13, 2026, 12:53 IST
Share
ias ips call recording case indore
ias ips call recording case indore

मध्यप्रदेश में कॉल डिटेल रिकॉर्ड लीक का बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस ने इंदौर क्राइम ब्रांच के एएसआई को गिरफ्तार किया है, जो जासूसों को सीडीआर दिलवा रहा था। नेताओं, IAS और IPS अधिकारियों के डेटा तक पहुंच बन चुकी थी। जांच जारी है।

News In Short

  • एटीएस जांच में सीडीआर लीक का खुलासा हुआ है।
  • इंदौर क्राइम ब्रांच के एएसआई को गिरफ्तार किया गया है।
  • जासूस कंपनियों को कॉल डिटेल दिलवाई जा रही थी।
  • नेताओं, आईएएस, आईपीएस तक के रिकॉर्ड निकाले गए हैं।
  • 20 से 40 हजार रुपए में सौदा हो रहा था।

News In Detail

मध्यप्रदेश में प्राइवेसी (निजता) का खतरा इस कदर बढ़ गया है कि अब निजी जासूस (प्राइवेट डिटेक्टिव) कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकलवा रहे हैं। इसके लिए ये डिटेक्टिव पुलिस से ही सांठगांठ कर रहे हैं।

पुलिस किसी भी केस में सीडीआर की अनिवार्यता बताकर मोबाइल कंपनियों से यह डिटेल ले लेती है। कई बार ऑफ रिकॉर्ड भी मिलीभगत से यह काम हो रहा है। हालत यह है कि नेता और हाईप्रोफाइल लोगों के साथ आईएएस, आईपीएस के कॉल रिकॉर्ड भी सुरक्षित नहीं हैं।

इस तरह हुआ खुलासा

इंदौर की इंदौर डिटेक्टिव सर्विस के संचालक मुकेश तोमर की एक केस में जांच की गई थी। इसमें खुलासा हुआ कि इनके द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई जा रही है।

इसमें इंदौर क्राइम ब्रांच के एएसआई रामपाल की भूमिका पाई गई। इसके बाद एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया है। रामपाल द्वारा इस जासूस कंपनी को रिकॉर्ड दिलवाए जा रहे थे।

कई एजेंसियों के साथ संपर्क में पुलिस अधिकारी

एटीएस को प्रारंभिक जांच में मिला है कि इंदौर के साथ ही भोपाल व अन्य शहरों की जासूसी कंपनियों के संचालक पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर यह खेल कर रहे हैं।

भोपाल के IAS, IPS के निकले रिकॉर्ड

जांच में आया है कि यह एजेंसी केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि हाईप्रोफाइल लोगों, नेताओं, आईएएस और आईपीएस जैसे अधिकारियों की भी कॉल डिटेल निकलवा रही है।

भोपाल में पदस्थ कई अधिकारियों की सीडीआर निकलवाई जा चुकी है। एटीएस ने इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देखा है। इसलिए एटीएस ने इस केस को अपने हाथ में लिया है और जांच कर रही है।

20 से 40 हजार में हो रहा खेल

जांच में अभी तक सामने आया है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी केवल 20 से 40 हजार रुपए लेकर किसी की भी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवा लेते हैं। इसे खुले बाजार में और जरूरत के मुताबिक बेचा जाता है। एटीएस अब इस मामले में बड़े स्तर पर जांच कर रही है। इसमें कई लोग रडार पर हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल-इंदौर मास्टर प्लान फिर टला: ‘मेट्रोपॉलिटन विजन’ के फेर में 21 साल का इंतजार हुआ और लंबा

इंदौर कलेक्टर के बड़े बदलाव, सालों से जमे तहसीलदारों को बदला, एसडीएम भी बदले

इंदौर में कॉपी-किताब की मोनोपोली पर बड़ी कार्रवाई- स्कूल संचालक और प्राचार्य पर FIR दर्ज

इंदौर स्टेट GST कमिश्नर आईएएस अनय द्विवेदी क्यों आए चर्चा में, फैसलों से विभाग में मचा हड़कंप

इंदौर क्राइम न्यूज: टीआई और सिपाही पर रिश्वत के आरोप, खाते में लिए 50 हजार

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • इंदौर
  • पुलिस विभाग
  • इंदौर क्राइम
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज