झूठे निकले विधायकजी के आरोप, परिवार से धक्का-मुक्की मामले में IAS आकिब खान को क्लीनचिट

Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 12:19 IST
Share
narayan singh patta
narayan singh patta

एमपी के ट्रेनी आईएएस अधिकारी एसडीएम आकिब खान को विधायक के परिवार के साथ धक्का-मुक्की के आरोपों में क्लीन चिट मिल गई है। विधायक नारायण सिंह पट्टा के आरोप झूठे निकले हैं।

एमपी मंडला जिले की बिछिया सीट से विधायक नारायण सिंह पट्टा के IAS पर लगाए आरोप झूठे निकले हैं। विधायक ने परिवार के साथ दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की करने के आरोपों में ट्रेनी आईएएस अधिकारी एसडीएम आकिब खान को क्लीन चिट दे दी गई है। विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए लिखित उत्तर में यह स्पष्ट किया गया कि जांच दल ने पाया कि ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं थी।

झूठे निकले विधायक के आरोप

जबलपुर संभागायुक्त से मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें एसडीएम खान को निर्दोष पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि एसडीएम ने विधायक की मां, भाई और बहू के साथ कोई अभद्रता या धक्का-मुक्की नहीं की। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का निर्णय लिया।

विधायक ने लगाए थे ये आरोप

कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने आरोप लगाया था कि एक युवक, जो गांव में गौशाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई कर रहा था, एसडीएम को देखकर डरकर उनके पैतृक घर में छिप गया। एसडीएम खान ने उस युवक का पीछा किया और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान विधायक की वृद्ध मां और बहू के साथ भी धक्का-मुक्की का आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें: जीतू पटवारी का सीएम से सवाल, BJP विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस विधायकों को शून्य क्यों?

जांच रिपोर्ट ने किया आरोपों को खारिज

  • एसडीएम आकिब खान द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई।
  • विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
  • इस मामले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मुद्दा, सरकार ने दिया ये जवाब

विधानसभा में सरकार का जवाब

जब यह मामला विधानसभा में उठा, तो सरकार ने स्पष्ट किया कि विधायक द्वारा 2 फरवरी को मुख्य सचिव को शिकायत भेजी गई थी। इसके बाद जबलपुर संभागायुक्त से जांच रिपोर्ट और उनकी राय मांगी गई। रिपोर्ट आने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी और एसडीएम खान निर्दोष हैं।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक प्रदीप अग्रवाल के भतीजे की गुंडई, युवक की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल

Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • mp vidhan sabha
  • कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा