IAS अफसरों पर कार्रवाई अटकी: वेदप्रकाश शर्मा, एनबीएस राजपूत और विनोद शर्मा केस में GAD के पाले में फैसला

Ramanand Tiwari | May 05, 2026, 20:39 IST
Share
ias-officers-prosecution-sanction-gwalior-municipal-corporation-case
Photograph: (the sootr)

ग्वालियर नगर निगम के बहुचर्चित केस में तीन वरिष्ठ IAS अफसरों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला अटका हुआ है। अब प्रशासनिक विभाग GAD को अंतिम निर्णय लेना है।

नगर निगम ग्वालियर से जुड़े बहुचर्चित अपराध क्रमांक 283/2017 में तीन वरिष्ठ आईएएस वेदप्रकाश शर्मा, एनबीएस राजपूत और विनोद शर्मा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला एक बार फिर प्रशासनिक पाले में अटक गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपना स्पष्ट अभिमत देते हुए कहा है कि उपलब्ध रिकॉर्ड और नियमों के आधार पर आरोप प्रमाणित नहीं होते, इसलिए अभियोजन स्वीकृति देना उचित नहीं लगता। अब अंतिम फैसला सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को लेना है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ग्वालियर नगर निगम में आर्थिक सहायता (स्वेच्छानुदान) से जुड़े निर्णयों और परिषद के ठहरावों को लेकर उठा था। आरोप यह था कि तत्कालीन महापौर, पार्षद और प्रशासनिक अधिकारियों ने आर्थिक सहायता देने में नियमों का उल्लंघन किया। इसी आधार पर 2017 में अपराध दर्ज हुआ और बाद में इसमें तत्कालीन आयुक्तों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई।

किन ठहरावों पर विवाद?

जांच और विभागीय पत्राचार में तीन प्रमुख ठहराव सामने आए:

  • ठहराव क्रमांक 51 (15 जून 2010): आपात स्थिति में आर्थिक सहायता देने के लिए महापौर को अधिकृत किया गया।
  • ठहराव क्रमांक 375 (16 सितंबर 2013): आर्थिक सहायता प्रक्रिया को सरल बनाने और समिति के जरिए राशि तय करने का प्रावधान।
  • ठहराव क्रमांक 328 (25 मार्च 2013):परिषद का निर्णय, जिसे विभाग ने विधिसम्मत माना।

नगरीय विकास विभाग का क्या कहना है?

विभाग ने अपने ताजा अभिमत में साफ कहा है:

  • परिषद को समिति बनाने का अधिकार कानून में स्पष्ट है
  • आर्थिक सहायता तय करने में समिति की भूमिका पर कोई स्पष्ट रोक नहीं
  • सभी ठहराव मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 के अनुरूप हैं
  • रिकॉर्ड में ऐसा कोई ठोस आधार नहीं मिला जिससे आरोप सिद्ध हों
  • तीनों आईएएस अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देना उचित नहीं है।

GAD ने क्या पूछा था?

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पहले कुछ अहम सवाल उठाए थे:

  • 2010 और 2013 के ठहरावों का स्पष्ट उल्लेख क्यों नहीं?
  • क्या परिषद आर्थिक सहायता तय करने के लिए समिति बना सकती है?
  • स्वेच्छानुदान की प्रक्रिया और गाइडलाइन क्या हैं?
इन सवालों के जवाब में नगरीय विकास विभाग ने विस्तृत अभिमत भेजा है।

अब आगे क्या?

फिलहाल गेंद पूरी तरह GAD के पाले में है। नगरीय विकास विभाग ने अभियोजन स्वीकृति के खिलाफ राय दे दी है
लेकिन अंतिम निर्णय GAD ही लेगा। केस बंद होगा या कोर्ट तक जाएगा,यह अब प्रशासनिक निर्णय पर निर्भर है।

क्यों अहम है यह मामला?

यह केस नगर निगमों में आर्थिक सहायता वितरण की प्रक्रिया को लेकर बड़ा उदाहरण है। इसमें यह तय होगा कि नीतिगत निर्णय और आपराधिक जिम्मेदारी की सीमा क्या है। साथ ही, यह भी साफ होगा कि प्रशासनिक फैसलों पर अभियोजन की सीमा कहां तक है।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर सहकारी संस्था घोटाला: गृह निर्माण संस्था ने 3.37 करोड़ हड़पे, ईओडब्ल्यू का 7 पर शिकंजा

बरगी क्रूज हादसा: कोर्ट का बड़ा एक्शन, चालक-क्रू मेंबर्स पर FIR के आदेश, 2 दिन में रिपोर्ट तलब

इंदौर में सीएम योजना के नाम पर हड़पी 50 करोड़ की जमीन, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली मॉडल पर मिलेगा एमपी के शिक्षकों को अर्जित अवकाश: सरकार का अहम फैसला

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • GAD
  • नगर निगम ग्वालियर
  • अभियोजन
  • आर्थिक सहायता
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग
  • अभियोजन स्वीकृति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग