" पद बचाने की फिक्र में मसूरी ट्रेनिंग से दूरी बना रहे मप्र के IAS अफसर "

Ravi Awasthi | May 02, 2025, 15:15 IST
Share
IAS Masoori
IAS Masoori

मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के 53 आईएएस अफसर एक महीने की ट्रेनिंग पर जाने वाले हैं। कुछ अफसर ट्रेनिंग में नहीं जाना चाहते हैं।

भोपाल।

मध्य प्रदेश कैडर के 53 आईएएस को मिड टर्म करियर ट्रेनिंग के लिए मसूरी प्रशिक्षण अकादमी से बुलावा है। यह ट्रेनिंग 16 जून से 11 जुलाई तक होना है। ट्रेनिंग भले ही 26 दिन की है,लेकिन इतने दिन मप्र से बाहर रहे तो मौजूदा मलाईदार व रुतबे वाले पद से हाथ धोना पड़ सकता है। इस फिक्र में चार कलेक्टर समेत कई अधिकारी ट्रेनिंग से बचने की कवायद में जुट गए हैं।

आईएएस अफसर के करियर की शुरुआत ही लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में दो साल के प्रशिक्षण के साथ होती है। सेवाकाल के दौरान करीब एक माह का मध्य-करियर प्रशिक्षण यानी एमसीटीपी लेना भी इनके लिए जरूरी है। इसका उद्देश्य अ​धिकारियों की वर्किंग एफिशिएंसी में सुधार लाना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर के 53 आईएएस अफसरों की यह ट्रेनिंग लंबित है। एमसीटीपी में इस बैच के लिए 16 जून से 11 जुलाई की अ​वधि अकादमी ने तय की।

यह भी पढ़ें... सीएम सचिवालय की किसके हाथ होगी कमान...ये हैं चार नाम

सीएम सचिवालय के भी दो अफसर शामिल

मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए मप्र के 53 आईएएस अफसरों को मसूरी अकादमी से बुलावा है। इनमें सीएम सचिवालय में पदस्थ मुख्यमंत्री के सचिव सीबी चक्रवर्ती एम और डॉ. इलैया राजा टी का नाम भी शामिल हैं। इनके अलावा चार जिलों के कलेक्टर को इस ट्रेनिंग के लिए बुलावा है।

इनमें भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह,इंदौर के आशीष सिंह,ग्वालियर कलेक्टर ​रुचिका चौहान व डिंडौरी कलेक्टर नेहा मराव्या शामिल हैं।

नेहा मराव्या को लंबे इंतजार के बाद कुछ दिन पहले ही कलेक्टरी मिली। इसी तरह,ग्वालियर की पहली महिला कलेक्टर बनी रुचिका की पदस्थापना को भी महज एक साल हुआ है।

ट्रेनिंग में जाने से बचने की कवायद में जुटे

सूत्रों के मुताबिक,मिड टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम में सूचीबद्ध अफसरों में कुछ ऐसे हैं जिन्हें पहले भी इस प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया,लेकिन तब जोड़तोड़ कर वह ट्रेनिंग में जाने से बच गए।

अकादमी के नए बुलावे ने एक बार फिर इनकी चिंता बढ़ा दी है। बताया जाता है कि सरकार का रुख इस बार सख्त है। खासकर मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन समयबद्ध अकादमिक प्रशिक्षण के पक्षधर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि संबंधित अफसरों को ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ सकता है।

एक बार फिर बड़े फेरबदल के आसार

53अफसरों के ट्रेनिंग पर जाने की स्थिति में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आसार हैं। दरअसल,एमसीटीपी की वजह से न केवल चार जिले बल्कि सीएम सचिवालय में भी दो पद रिक्त होंगे। इनके अलावा,ट्रेनिंग में बैच में शामिल अधि​कांश अफसर भी विभिन्न विभागों में अहम पदों पर हैं।


यह भी पढ़ें... भोपाल कलेक्टर और मेनका गांधी के भाई को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब, जानें पूरा विवाद

ये 53 अफसर जाएंगे मसूरी

एमसीटीपी के चौथे चरण की ट्रेनिंग के लिए जिन 53 अफसरों को अकादमी की ओर से बुलावा है,उनके नाम इस प्रकार हैं-लोकेश कुमार जाटव, धनंजय सिंह भदोरिया, स्वतंत्र कुमार सिंह, शशांक मिश्रा, स्वाति मीणा नायक, आईरिन सिंथिया जेपी, विकास नरवाल, भरत यादव, सीबी चक्रवर्ती, वी. किरण गोपाल, नंदकुमारम, शिल्पा गुप्ता, सूफिया फारूकी वली, अजय गुप्ता, अविनाश लवानिया, प्रियंका दास, अभिषेक सिंह, प्रीति मैथिल, ईलैया राजा टी., तेजस्वी नायक, अमित तोमर, श्रीकांत बनोठ, मुजीबुर्रहमान, अनय द्विवेदी, तन्वी सुंद्ररियाल बहुगुणा, तरुण राठी, गणेश शंकर मिश्रा, अभिजीत अग्रवाल, कर्मवीर शर्मा, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अनुराग चौधरी, भास्कर लक्षकार, आशीष सिंह, षड्मुख प्रिय मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा, उमाशंकर भार्गव, प्रीति जैन, उषा परमार, सरिता बाला, ओम प्रजापति, चंद्र मौली शुक्ला, मनोज पुष्य, वीएस चौधरी कोलसानी, रुचिका चौहान, सौरव कुमार सुमन, विजय कुमार जे., हरजिंदर सिंह, नेहा मराव्या, बी. विजय दत्ता, अनुगृह पी और मोहित बुंदस।

यह भी पढ़ें... केंद्र सरकार में 17 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति, विवेक अग्रवाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव बने

यह भी पढ़ें... मुख्य सचिव अनुराग जैन की सख्ती, ACS-PS से मांगा मार्च 2026 तक का एक्शन प्लान



    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच