MP के 4 IAS अधिकारियों समेत 37 को सेक्रेटरी पद पर केंद्र की मंजूरी
Manish Kumar | Mar 06, 2025, 23:46 IST
बांए से दांए की ओर IAS अफसर विवेक अग्रवाल, हरी रंजन राव, पल्लवी जैन गोविल और आशीष श्रीवास्तव
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1992, 1993 और 1994 बैच के कुल 37 IAS अधिकारियों को भारत सरकार में सचिव एवं समकक्ष पदों के लिए मंजूरी दी है। इनमें मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के अधिकारी शामिल हैं।
भारत सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने 1992, 1993 और 1994 बैच के 37 IAS अधिकारियों को सचिव और सचिव समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए एम्पैनलमेंट की मंजूरी दे दी है। यह लिस्ट 24 अक्टूबर 2024 को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार जारी की गई थी। इसमें आठ अधिकारी पुनर्विचार (रिव्यू) के बाद शामिल किए गए हैं।
एम्पैनल किए गए अधिकारियों में मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के अधिकारी शामिल हैं। इनमें मध्य प्रदेश से आशीष श्रीवास्तव, हरी रंजन राव, पल्लवी जैन गोविल, विवेक अग्रवाल जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं जबकि छत्तीसगढ़ से मनोज कुमार पिंगुआ, निधि छिब्बर, ऋचा शर्मा और विकास शील शामिल हैं। इसी तरह तमिलनाडु से राजेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, के गोपाल, कर्नाटक से श्रीवत्स कृष्णा, राजस्थान से रोली सिंह, नरेश पाल गंगवार, ओडिशा से रंजना चोपड़ा, संतोष कुमार सारंगी, पंजाब से राकेश कुमार वर्मा, तेजवीर सिंह और अन्य राज्यों से भी अधिकारी सूची में शामिल किए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें... एमपी में IAS और IPS अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी
प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग में सचिव पद पर संविदा नियुक्ति, रिटायर्ड IAS अक्षय सिंह को मिली जिम्मेदारी
कैबिनेट की यह मंजूरी इन अधिकारियों के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सचिव या सचिव समकक्ष पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ करती है। ये अधिकारी जल्द ही अलग-अलग मंत्रालयों में अपनी नई जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। यह एम्पैनलमेंट प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के आधार पर किया गया है, जिससे सरकार की नीतियों को प्रभावी रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें... IPS और IFS पर वर्चस्व दिखाना चाहते हैं IAS अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी
सीनियर IAS मोहम्मद सुलेमान का VRS मंजूर, अब करेंगे ये काम
कौन-कौन से अधिकारी हुए एम्पैनल
यह खबर भी पढ़ें... एमपी में IAS और IPS अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी
प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग में सचिव पद पर संविदा नियुक्ति, रिटायर्ड IAS अक्षय सिंह को मिली जिम्मेदारी
सचिव पद के लिए चयनित अधिकारी
- आशीष श्रीवास्तव (IAS: 1992: मध्य प्रदेश)
- हरी रंजन राव (IAS: 1994: मध्य प्रदेश)
- पल्लवी जैन गोविल (IAS: 1994: मध्य प्रदेश)
- विवेक अग्रवाल (IAS: 1994: मध्य प्रदेश)
- मनोज कुमार पिंगुआ (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
- निधि छिब्बर (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
- ऋचा शर्मा (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
- विकास शील (IAS: 1994: छत्तीसगढ़)
- राजेंद्र कुमार (IAS: 1992: तमिलनाडु)
- शशि रंजन कुमार (IAS: 1992: त्रिपुरा)
- धीरज गुप्ता (IAS: 1993: AGMUT)
- नीरजा शेखर (IAS: 1993: हरियाणा)
- सुकृति लिक्खी (IAS: 1993: हरियाणा)
- राकेश कुमार वर्मा (IAS: 1993: पंजाब)
- ए.पी. दास जोशी (IAS: 1994: असम-मेघालय)
- नीरज वर्मा (IAS: 1994: असम-मेघालय)
- समीर कुमार सिन्हा (IAS: 1994: असम-मेघालय)
- आतिश चंद्र (IAS: 1994: बिहार)
- अनुराधा ठाकुर (IAS: 1994: हिमाचल प्रदेश)
- संजय गर्ग (IAS: 1994: केरल)
- अरविंद श्रीवास्तव (IAS: 1994: कर्नाटक)
- वेंनेकगंती राधा (IAS: 1994: महाराष्ट्र)
- राजेश अग्रवाल (IAS: 1994: मणिपुर)
- पीयूष गोयल (IAS: 1994: नागालैंड)
- रंजना चोपड़ा (IAS: 1994: ओडिशा)
- संतोष कुमार सारंगी (IAS: 1994: ओडिशा)
- तेजवीर सिंह (IAS: 1994: पंजाब)
- नरेश पाल गंगवार (IAS: 1994: राजस्थान)
- पी. अमुधा (IAS: 1994: तमिलनाडु)
सचिव समकक्ष पद के लिए चयनित अधिकारी
- के गोपाल (IAS: 1992: तमिलनाडु)
- आनंद बर्धन (IAS: 1992: उत्तराखंड)
- खीली राम मीणा (IAS: 1993: AGMUT)
- एल.एस. चांगसन (IAS: 1994: असम-मेघालय)
- राजेश कुमार सिन्हा (IAS: 1994: केरल)
- श्रीवत्स कृष्णा (IAS: 1994: कर्नाटक)
- रोली सिंह (IAS: 1994: राजस्थान)
- ककरला उषा (IAS: 1994: तमिलनाडु)
कैबिनेट नियुक्ति समिति की मंजूरी के मायने
यह खबर भी पढ़ें... IPS और IFS पर वर्चस्व दिखाना चाहते हैं IAS अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी
सीनियर IAS मोहम्मद सुलेमान का VRS मंजूर, अब करेंगे ये काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari