बड़े IAS अफसरों के तबादले की तैयारी तेज, बदले जाएंगे विभाग, लिस्ट तैयार

Sourabh Bhatnagar | Jun 06, 2025, 14:27 IST
Share
ias-transfer-madhya-pradesh-administrative-changes
ias-transfer-madhya-pradesh-administrative-changes

मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की बैठक के बाद ये बदलाव होंगे।

मध्य प्रदेश का प्रशासनिक विभाग में एक बार फिर बड़े फेरबदल की तैयारी कर रहा है। इस बार बारी राज्य के दिग्गज आईएएस अधिकारियों की है। तबादलों की लिस्ट तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की बैठक के बाद इस अंतिम सूची को मंजूरी दी जाएगी।

इस बार फेरबदल में एक बार फिर पांचवी मंजिल के अफसरों को बदलने की तैयारी है। यह बदलाव मंत्रालय से लेकर जिलों तक देखा जा सकता है। प्रशासनिक फेरबदल के दौरान प्रमुख पदों पर नियुक्तियों और पदस्थापनों का ध्यान रखा जाएगा, जिनमें मुख्य सचिव (Secretary), एसीएस (Additional Chief Secretary), पीएस (Principal Secretary), सेक्रेटरी, कमिश्नर, और कलेक्टर शामिल हैं।

सीएम बड़े फेरबदल के पक्ष में नहीं

मध्यप्रदेश सरकार के इस कदम के पीछे प्रशासनिक गति और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करना है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़े पैमाने पर फेरबदल के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन कुछ बेहद महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां बहुत आवश्यक हैं। इनमें कुछ प्रमुख पदों पर आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियां भी हो सकती हैं।

खबर यह भी...देर रात 7 IPS अधिकारियों का तबादला, विजय शाह मामले की जांच कर रहे ये अफसर भी हटाए गए

दिग्गज आईएएस अधिकारियों के विभाग में बदलाव

यह बदलाव मुख्यतः अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में होगा। बता दें कि दतिया जिले में कलेक्टर संदीप माकिन के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त है। वर्तमान में जिला पंचायत के सीईओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, लेकिन अब नियमित नियुक्ति की संभावना है। इस प्रकार के फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

लोक निर्माण विभाग को मिल सकता है नया मुखिया

लोक निर्माण विभाग (PWD) अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास प्रभार है। फेरबदल में विभाग को जल्द ही नया मुखिया मिलेगा। इसके साथ ही रश्मि अरुण शमी के पास महिला बाल विकास एवं खाद्य विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में इनमें से एक विभाग इनसे भी लिया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग (PWD) जैसे बड़े विभाग में अब तक कोई स्थायी प्रमुख नियुक्त नहीं किया गया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया को भी अहम विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि कंसोटिया हाल में इस जिम्मेदारी पर आए थे।

खबर यह भी...मध्यप्रदेश में इन IAS-IPS अधिकारियों को मिली मर्यादा लांघने की सजा, पढ़िए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच तालमेल

गृह विभाग द्वारा हाल ही में किए गए आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब आईएएस अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करना इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य है, ताकि विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर कार्यों की गति में सुधार हो सके।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

IAS transfer | IAS transfer in MP | MP News | mp ias news | ias news hindi | CM मोहन यादव | आईएएस तबादला | ips | अनुराग जैन मुख्य सचिव | Anurag Jain Chief Secretary of Madhya Pradesh Ias transfer mp 2025, madhya pradesh ias reshuffle, transfers at ministry level, datia collector appointment, secretary level transfers, public works department chief, Bhopal News in Hindi, Latest Bhopal News in Hindi, Bhopal Hindi Samachar

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मोहन यादव
  • Anurag Jain Chief Secretary of Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • IAS transfer in MP
  • कलेक्टर
  • IAS transfer
  • ips
  • CM मोहन यादव
  • mp ias news
  • अनुराग जैन मुख्य सचिव
  • आईएएस तबादला
  • ias news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती