इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े

Sanjay Gupta | Mar 11, 2026, 12:03 IST
Share
ias vandana vaidya farmhouse gambling raid indore
ias vandana vaidya farmhouse gambling raid indore

इंदौर के महू तहसील के मानपुर थाना एरिया में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर पुलिस ने दबिश दी। यहां पर जुआ खेलते हुए 18 जुआरियों को पकड़ा गया।

INDORE. महू के मानपुर थाना एरिया में बुधवार, 11 मार्च को सुबह जुआ की खबर मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। यह दबिश अवलीपुरा स्थित फार्म हाउस पर दी गई। यहां पर 18 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। यह फार्महाउस आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर है। आईएएस वंदना वैद्य वर्तमान में वित्त विकास निगम इंदौर की एमडी है। साथ ही, साल 2009 की प्रमोटी आईएएस है। वहीं, अंबरीश वैद्य भी सहकारिता विभाग में उपायुक्त रहे हैं।

छापे में मिले 13 लाख 67 हजार रुपए

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को पकड़ा वहीं पांच भाग गए। मौके से पुलिस ने 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन, 10 नई ताश की गड्डियां जब्त किया। वहीं जुआरी जिन कारों से आए थे वह भी जब्त की हैं। जब्त सभी सामग्री और नकदी कीमत 28 लाख 67 हजार 971 रुपए है।

मुखबिर से सूचना पर ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि गांव अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ हो रहा है। पुलिस जब फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था। लेकिन अंदर से आवाज आने पर पुलिस पीछे से घुसी और जुआ खेलते हुए जुआरियों को पकड़ लिया।

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने छापे की पुष्टि करते हुए कहा कि मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

f7d1d234-94e
f7d1d234-94e

चौकीदार ने जुआ वालों को दे दिया

इसमें जांच में सामने आया है कि यह फार्महाउस देखभाल के लिए गांव के ही किसी अर्जुन नाम के व्यक्ति को दिया गया था। इसके आसपास के फार्महाउस पर पूर्व में जुआ पकड़ा जा चुका है। वहां बंद हुआ तो अर्जुन ने जुआरियों से सांठगांठ की और कुछ रुपए लेकर फार्महाउस में जुआ खेलने की मंजूरी दे दी। इस मामले में वंदना वैद्य और उनके पति को इसकी भनक तक नहीं थी। जब पुलिस ने इस संबंध में फोन किया तो उन्हें पता चला कि यह कांड हो गया है।

40abc773-914
40abc773-914

इस घटना से हमारा कोई वास्ता नहीं

वहीं आईएएस वंदना वैद्य ने द सूत्र से कहा कि इस घटना से हम भी चौंक गए हैं। देखभाल के लिए जो चौकीदार रखा था, उसी के जरिए यह घटना की गई है। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए...

महाकाल नगरी उज्जैन से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सिंहस्थ से पहले होगा तैयार

ट्रैक्टर चलाने वाले किसानों को बहरेपन का खतरा, ड्राइवरों में बढ़ा डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन

युवाओं को मिलेगा ज्ञान और काम, सीएम मोहन यादव रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ

क्या आप MP के CM यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए फिट हैं? जानें पूरी डिटेल्स

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • आईएएस
  • जुआ
  • फार्महाउस
  • आईएएस वंदना वैद्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा