आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF उपाध्यक्ष, पहली बार किसी भारतीय को मिला यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय पद
Amresh Kushwaha | Published:
आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF उपाध्यक्ष
आईएएस विवेक अग्रवाल को FATF (Financial Action Task Force) का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय इस वैश्विक संस्था के शीर्ष नेतृत्व में पहुंचा है। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत की बड़ी जीत बताया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आईएएस विवेक अग्रवाल FATF के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
- यह पहली बार है जब कोई भारतीय इस पद पर पहुंचा।
- FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग रोकती है।
- विवेक अग्रवाल 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं।
- विदेश और वित्त मंत्रालय ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
IAS विवेक अग्रवाल बने FATF उपाध्यक्ष
FATF वह अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखती है। इसमें 200 से ज्यादा देश और अधिकार क्षेत्र शामिल हैं। इस संस्था में भारत की यह नई भूमिका बेहद अहम है।
कौन हैं विवेक अग्रवाल?
वे पहले FATF में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा वे FIU (Financial Intelligence Unit) यानी वित्तीय खुफिया इकाई के निदेशक भी रहे हैं। साल 2024 में जब भारत की म्यूचुअल इवैल्यूएशन रिपोर्ट आई, तब वे केंद्रीय वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे।
उस रिपोर्ट में FATF ने भारत की खुलकर तारीफ की थी। संस्था ने कहा था कि भारत ने AML/CFT (Anti-Money Laundering / Counter-Terrorist Financing) यानी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तपोषण रोकने का ऐसा ढांचा तैयार किया है जो काफी कारगर साबित हो रहा है।
भारत को क्यों मिली यह जिम्मेदारी?
पेरिस में 17 से 19 जून के बीच FATF की एक बड़ी बैठक हुई। इसमें दुनियाभर के प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक शामिल हुए। वैश्विक वित्तीय सुरक्षा और अखंडता पर गहरी चर्चा हुई। इसी बैठक में यह नियुक्ति तय हुई है।
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे एक ऐतिहासिक नियुक्ति बताया। मंत्रालय ने कहा कि 200 से अधिक अधिकार क्षेत्रों में भारत के प्रति बना अपार भरोसा इस नियुक्ति में साफ दिखता है। डिजिटल पेमेंट और वर्चुअल एसेट्स जैसे नए खतरों पर वैश्विक नीति बनाने में भारत की भूमिका अब और पुख्ता हुई है।
वित्त मंत्रालय ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के बढ़ते नेतृत्व की ऐतिहासिक मान्यता बताया।
आईएएस विवेक अग्रवाल ने क्या कहा?
भारत के लिए क्या मायने रखती है यह भूमिका?
विवेक अग्रवाल ने निभाई ये अहम जिम्मेदारियां
अप्रैल 2025 में उन्हें संस्कृति मंत्रालय का सेक्रेटरी बनाया गया थे। इससे पहले वो वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी थे। साथ ही फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के डायरेक्टर का जिम्मा भी संभाल रहे थे।
इससे भी पहले वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं।
2025 में ही विवेक अग्रवाल को मध्य प्रदेश कैडर में चीफ सेक्रेटरी ग्रेड में प्रमोट किया गया था।
| पद | संस्था | कार्यकाल |
|---|---|---|
| सेक्रेटरी, भारत सरकार | संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार | 2025 से अब तक |
| एडिशनल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) — रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन (हेडक्वार्टर), मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून, NDPS एक्ट, GST और केंद्रीय टैक्स से जुड़े मामले, इकोनॉमिक सिक्योरिटी, डायरेक्टर फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट, FATF में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के मुखिया, टैक्स पॉलिसी रिसर्च यूनिट के प्रमुख | वित्त मंत्रालय, भारत सरकार | 2021-2025 |
| जॉइंट सेक्रेटरी / एडिशनल सेक्रेटरी, एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेशन। PM किसान और नेशनल फार्मर्स वेलफेयर प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन सोसाइटी के CEO रहे। डिजिटल एग्रीकल्चर और एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की पहल का नेतृत्व किया | कृषि मंत्रालय, भारत सरकार | 2019-2021 |
| साथ ही मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी का पद भी संभाला | मध्य प्रदेश सरकार | 2009-2018 |
| प्रिंसिपल सेक्रेटरी, GoMP | हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट | 2015-2018 |
| मैनेजिंग डायरेक्टर | MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, MP अर्बन डेवलपमेंट कंपनी | 2015-2018 |
| कमिश्नर और स्टेट मिशन डायरेक्टर | टोटल सैनिटेशन कैंपेन, स्मार्ट सिटीज मिशन, AMRUT, PM आवास | 2015-2018 |
| मैनेजिंग डायरेक्टर और सेक्रेटरी PWD | MP रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन | 2010-2015 |
| मैनेजिंग डायरेक्टर | MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन और MP एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड | 2008-2010 |
| कलेक्टर और DM | कपूरथला (पंजाब), राजगढ़, उज्जैन और इंदौर (मध्य प्रदेश) | 2001-2008 |
बाकी अनुभव
उनके कार्यकाल में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस, इंदौर SEZ, क्रिस्टल IT पार्क, इंदौर BRT कॉरिडोर, रेडीमेड गारमेंट्स कॉम्प्लेक्स, सुपर कॉरिडोर इंदौर, MP मेट्रो कॉर्पोरेशन और MP अर्बन डेवलपमेंट कंपनी जैसी कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हुईं।
कितने पढ़े हैं विवेक अग्रवाल
FAQ
- FATF क्या है और यह क्यों जरूरी है?
FATF यानी Financial Action Task Force एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो 1989 में बनाई गई थी। इसका मुख्य काम दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद की फंडिंग और परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए नीतियां और मानक तैयार करना है। इसमें 200 से अधिक देश और अधिकार क्षेत्र शामिल हैं। FATF जिन देशों को ग्रे लिस्ट या ब्लैक लिस्ट में डालता है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय कर्ज और निवेश मिलने में भारी मुश्किल आती है। इसीलिए FATF की सिफारिशों को दुनिया बहुत गंभीरता से लेती है।
आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF उपाध्यक्ष, पहली बार किसी भारतीय को मिला यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय पद
रिटायर्ड आईएएस नियाज खान बोले-मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जबरन नसबंदी का कानून बने
कौन हैं आईएएस राधा चौहान, जो खोलेंगी सीबीएसई मार्किंग स्कैम की पोल, PM को देंगी पल- पल की खबर
MP News: जांच अटकाने के मामले में आईएएस अशोक बर्णवाल समेत 7 को नोटिस, ये है पूरा विवाद
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha