ICAR कर रहा कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारियों से भेदभाव, वन नेशन वन केवीके की मांग
Neel Tiwari | Sept 23, 2025, 20:34 IST
icar-agriculture-science-center
देशभर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। वैज्ञानिक और कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक पर गए। जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में भी वैज्ञानिकों ने विरोध जताया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की कथित भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ देशभर में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक पर उतर आए। इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में भी वैज्ञानिकों ने कलम बंद हड़ताल कर विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारियों ने ICAR पर आरोप लगाया कि समान कार्य करने के बावजूद गैर-ICAR KVKs के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को वेतन, प्रमोशन और सेवानिवृत्ति लाभों में भारी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
इंदौर हाईकोर्ट पहुंचे सीए, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की समयसीमा बढ़ाने की मांग, CBDT को बनाया पक्षकार
प्रदर्शनकारी वैज्ञानिकों की मुख्य मांग है कि परोड़ा उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के अनुरूप वन नेशन, वन केवीके नीति लागू की जाए। उनका कहना है कि 1974 से लेकर अब तक कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं, लेकिन 91% KVKs जो ICAR के बजाय राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, राज्य सरकारों और गैर-सरकारी संगठनों के अधीन कार्यरत हैं, वहां के कर्मचारियों को हाशिए पर रखा जा रहा है।
एमपी से सामने आया हनीट्रैप का मामला, फोन करके महिला ने बुलाया घर, फिर रिकॉर्ड किया डर्टी वीडियो
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें वर्षों से समान कार्य, असमान वेतन की स्थिति झेलनी पड़ रही है। कई राज्यों में वेतन में 6 से 9 महीने तक की देरी आम बात है। पदोन्नति की नीति लागू नहीं होती और सेवानिवृत्ति लाभ जैसे पेंशन व ग्रेच्युटी से भी वंचित रखा जाता है। वहीं, ICAR के अधीन काम करने वाले KVKs में कार्यरत कर्मचारियों को ये सभी सुविधाएँ मिलती हैं।
नवरात्रि पर एमपी के इन जगहों पर मांस-मछली की बिक्री पर लगा बैन, मीट शॉप खुली मिली तो लाइसेंस होगा रद्द
जबलपुर में हुई हड़ताल में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रश्मि शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। उन्होंने बताया कि हम किसानों के बीच काम करते हैं, नई तकनीकों को गाँव-गाँव पहुँचाते हैं और कृषि को मजबूत बनाने में लगातार योगदान देते हैं। लेकिन जब हमारे साथ ही भेदभाव होगा, तो मनोबल टूटना स्वाभाविक है।
![92cb00a8-a08]()
देशभर में KVK कर्मचारियों के संगठन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि जब तक वेतन समानता और सेवा शर्तों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक अक्टूबर में निर्धारित वीकेएसए (रबी) कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। संगठन ने साफ कहा है कि अब केवल लिखित आदेश ही स्वीकार होंगे, मौखिक आश्वासन नहीं।
मौसम पूर्वानुमान (23 सितंबर) : उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश तो मध्यप्रदेश में आंधी की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र अब तक किसानों और सरकार के बीच तकनीकी सेतु का काम करते रहे हैं। नई तकनीक, नवाचार और प्रशिक्षण के जरिए ग्रामीण युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने में इनकी बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल का असर किसानों तक भी पहुंचेगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन राष्ट्रविरोधी नहीं बल्कि न्याय की पुकार है, और यदि उनकी मांगें पूरी होती हैं तो इससे न सिर्फ वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि किसान समुदाय को भी और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
![be indian-buy indian]()
कर्मचारियों ने ICAR पर आरोप लगाया कि समान कार्य करने के बावजूद गैर-ICAR KVKs के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को वेतन, प्रमोशन और सेवानिवृत्ति लाभों में भारी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
इंदौर हाईकोर्ट पहुंचे सीए, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की समयसीमा बढ़ाने की मांग, CBDT को बनाया पक्षकार
वन नेशन, वन केवीके की मांग
एमपी से सामने आया हनीट्रैप का मामला, फोन करके महिला ने बुलाया घर, फिर रिकॉर्ड किया डर्टी वीडियो
समान काम, असमान वेतन बना बड़ा मुद्दा
नवरात्रि पर एमपी के इन जगहों पर मांस-मछली की बिक्री पर लगा बैन, मीट शॉप खुली मिली तो लाइसेंस होगा रद्द
JNKVV जबलपुर में दिखा आक्रोश
92cb00a8-a08
रबी सीजन कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान
मौसम पूर्वानुमान (23 सितंबर) : उत्तर-पूर्वी भारत में जोरदार बारिश तो मध्यप्रदेश में आंधी की आशंका
किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन राष्ट्रविरोधी नहीं बल्कि न्याय की पुकार है, और यदि उनकी मांगें पूरी होती हैं तो इससे न सिर्फ वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि किसान समुदाय को भी और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
be indian-buy indian
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman