आईएफएस विपिन कुमार पटेल ने इस्तीफा लिया वापस, पत्नी बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
Amresh Kushwaha | Feb 14, 2026, 15:15 IST
ifs vipin kumar patel withdraws resignation jabalpur
जबलपुर में तैनात आईएफएस अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उनकी पत्नी ने विपिन के मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए विभाग से भावुक अपील की थी।
2013 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से उनका इस्तीफा वन विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ था। जानकारी के अनुसार, अब उन्होंने यू-टर्न लेते हुए अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 4 फरवरी को विपिन ने बिना शर्त अपना इस्तीफा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश को भेज दिया था। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का जिक्र किया था। वहीं, कहानी में मोड़ तब आया जब उनकी पत्नी ने विभाग को एक पत्र लिखकर भावुक अपील की।
पत्नी का कहना था कि उस समय विपिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने जल्दबाजी में यह फैसला लिया था। उन्होंने विभाग से आग्रह किया था कि इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।
पत्नी के पत्र को देखते हुए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की थी। पीसीसीएफ कार्यालय ने विपिन पटेल से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग ने साफ तौर पर कहा था कि अगर वे स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तो उनका त्यागपत्र एकतरफा मंजूर कर लिया जाएगा।
इस दबाव और परिवार के समझाने पर, आईएफएस विपिन कुमार पटेल ने विभाग को एक पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जल्दबाजी में इस्तीफा दे दिया था और अब वह इसे वापस लेना चाहते हैं।
आईएफएस विपिन कुमार पटेल का करियर उपलब्धियों के साथ-साथ विवादों से भी घिरा रहा है। वे रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जैसे जिलों में डीएफओ (DFO) रह चुके हैं।
अनूपपुर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने 4 नवंबर को एक आदेश जारी किया था। इसमें वनकर्मियों को दिए गए उच्च पदभार को निरस्त कर दिया गया था। इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया था और मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचा था।
विपिन पटेल की मुश्किलें केवल प्रशासनिक फैसलों तक सीमित नहीं रही हैं। जब वे सागर में पदस्थ थे, तब उनके विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की गई थी।
जानकारी के अनुसार, सागर और सतना में कार्यकाल के दौरान हुई शिकायतों की जांच अभी भी लंबित है। कर्मचारी नेताओं का आरोप रहा है कि पटेल अक्सर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर फैसले लेते रहे हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर असर पड़ा है।
ये खबर भी पढ़िए...
इस्तीफा देने वाले आईएफएस विपिन कुमार पटेल से जवाब तलब, कार्रवाई की चेतावनी
2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत
MP News: एमपी में बिना मुखिया के तीन बड़े आयोग : फैसले अटके, शिकायतें बढ़ीं
मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी - पत्नी
पत्नी का कहना था कि उस समय विपिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने जल्दबाजी में यह फैसला लिया था। उन्होंने विभाग से आग्रह किया था कि इस्तीफा स्वीकार न किया जाए।
विभाग के अल्टीमेटम पर पटेल का स्पष्टीकरण
इस दबाव और परिवार के समझाने पर, आईएफएस विपिन कुमार पटेल ने विभाग को एक पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने जल्दबाजी में इस्तीफा दे दिया था और अब वह इसे वापस लेना चाहते हैं।
आईएफएस का विवादों से रहा है पुराना नाता
अनूपपुर में पदस्थापना के दौरान उन्होंने 4 नवंबर को एक आदेश जारी किया था। इसमें वनकर्मियों को दिए गए उच्च पदभार को निरस्त कर दिया गया था। इस फैसले का कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया था और मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचा था।
लोकायुक्त में भी हो चुकी है शिकायत
जानकारी के अनुसार, सागर और सतना में कार्यकाल के दौरान हुई शिकायतों की जांच अभी भी लंबित है। कर्मचारी नेताओं का आरोप रहा है कि पटेल अक्सर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर फैसले लेते रहे हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर असर पड़ा है।
ये खबर भी पढ़िए...
इस्तीफा देने वाले आईएफएस विपिन कुमार पटेल से जवाब तलब, कार्रवाई की चेतावनी
2013 बैच के IFS अधिकारी विपिन कुमार पटेल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश विधानसभा में बढ़ा डिजिटल सवालों का ट्रेंड, 16 फरवरी से सत्र की शुरुआत
MP News: एमपी में बिना मुखिया के तीन बड़े आयोग : फैसले अटके, शिकायतें बढ़ीं
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman