इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान

Vishwanath Singh | Apr 08, 2025, 21:56 IST
Share
The Sootr
The Sootr

वर्ष 2001–02 में मप्र सरकार से स्वीकृत होकर संभागायुक्त कार्यालय के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने अजाक्स के जिला व संभागीय कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाई थी। यह मप्र का पहला अजाक्स कार्यालय है जो कि इंदौर में शुरू किया गया था।

इंदौर में पीडब्ल्यूडी ने जो बंगला अजाक्स को जिला व संभागीय कार्यालय के लिए अलॉट किया था, उसकी दीवार तोड़कर एक रेस्टोरेंट संचालक ने कब्जा कर लिया है। यहां पर जौहर कैफे के नाम से शुरू हुए रेस्टोरेंट से समोसे-कचौड़ी के साथ नाश्ता भी बेचा जा रहा है। वहीं, अजाक्स के पदाधिकारियों को इस कार्यालय के खोले जाने का होश तक नहीं है, क्योंकि जिलाध्यक्ष लंबे समय से कार्यालय पर गए ही नहीं हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी अफसरों ने शिकायत के बाद मौका मुआयना कर लिया है।

thesootr
thesootr


मध्यप्रदेश का पहला अजाक्स कार्यालय है यह

वर्ष 2001-02 में मप्र सरकार से स्वीकृत होकर संभागायुक्त कार्यालय के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने अजाक्स के जिला व संभागीय कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाई थी। यह मप्र का पहला अजाक्स कार्यालय है जो कि इंदौर में शुरू किया गया था। पीडब्ल्यूडी से यह एफ टाईप क्वार्टर अजाक्स के लिए दिया गया था। यह कार्यालय एससी एसटी के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्या के समाधान और विचार विमर्श के लिए सरकार ने यह कार्यालय उपलब्ध करवाया था।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...Naaptol Vibhag : इंदौर में सफोला ओट्स पैकेट में 23 ग्राम वजन कम निकला, 2 लाख का लगा जुर्माना



पीडब्ल्यूडी निरस्त कर सकता है आवंटन

अजाक्स के जिला कार्यालय में अवैध रूप से शुरू किए गए कैफे की शिकायत पीडब्ल्यूडी के अफसरों को भी की गई है। इसमें पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मौका मुआयना भी कर लिया है और उसकी रिपोर्ट तैयार करके वरिष्ठ अफसरों को भेजेंगे। अब इसमें पीडब्ल्यूडी के अफसर कार्रवाई करते हुए कार्यालय का आवंटन निरस्त कर सकता है। इसे शासन ने एससी एसटी के कर्मचारियों व अधिकारियों के कामकाज के लिए आवंटित किया था, लेकिन यहां पर गैर संवैधानिक काम हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कन्फेक्शनरी व्यापारी गंगवानी एक्सपायरी माल से बना रहा था बच्चों की जैली

रेस्टोरेंट संचालक बोला, करण भैया ने ही खुलवाया

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

अवैध गुमटी की शिकायत कर चुके हैं, रेस्टोरेंट की जानकारी नहीं

अजाक्स के जिला अध्यक्ष करण भगत ने बताया कि कार्यालय के पीछे कुछ गुमटियां जरूर अवैध रूप से तन गई हैं। इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर कार्यालय में की जा चुकी हैं। हालांकि लंबे समय से कार्यालय पर नहीं गया हूं, तो मुझे दीवार के तोड़े जाने और कैफे शुरू करने को लेकर जानकारी नहीं हैं। इस कार्यालय पर अजाक्स द्वारा बच्चों को पशुपालन संबंधी जानकारी दी जाती है। इसे किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि के लिए नहीं दिया जा सकता है। अब यहां पर कैफे शुरू हो गया है तो फिर इसको मैं दिखवा लेता हूं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस

कार्यालय पर कब्जे को लेकर एफआईआर कराना चाहिए

अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल डेहरिया का कहना है कि शासकीय कार्यालय में कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। अगर मेंटेनेंस भी किया जाता है तो उसे पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है। शासकीय कार्यालय की दीवार तोड़कर अवैध रूप से रेस्टोरेंट शुरू कर देना असंवैधानिक है। इसके लिए किसी भी पदाधिकारी की सहमति नहीं ली गई है। इस पर वर्तमान जिलाध्यक्ष को संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जानी चाहिए। अगर संगठन के पदाधिकारी ने इस कार्यालय को कैफे के लिए नहीं दिया गया है तो फिर उन्होंने इसका विरोध दर्ज क्यों नहीं करवाया। दो दिन से उन्हें इसकी जानकारी थी, लेकिन वे एक बार भी मौके पर देखने तक नहीं पहुंचे और ना ही इसकी शिकायत की।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • अजाक्स
  • Bunglows
  • SC-ST
  • cafeteria
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच