ड्रग तस्कर यासीन मछली व परिवार के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, तोड़ा 50 करोड़ का अवैध निर्माण
Sanjay Dhiman | Jul 30, 2025, 14:54 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल के अनंतपुरा कोकता में ₹50 करोड़ के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर बना फॉर्म हाउस, वेयर हाउस और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
भोपाल के अनंतपुरा कोकता इलाके में ₹50 करोड़ के अवैध निर्माण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मछली परिवार के खिलाफ की गई, जिन्होंने सरकारी जमीन पर फॉर्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री और आवासीय भवन का निर्माण किया था।
ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किए गए यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद उर्फ मछली के 50 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। इस दौरान मछली परिवार के कई मकान व निर्माण जमींदोज किए गए। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक बड़ी पुलिस टीम और कई जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
यह अवैध निर्माण शकील अहमद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया था, जिनमें शारिक अहमद (मछली), सोहेल अहमद और शफीक अहमद शामिल हैं। यह लोग सरकारी भूमि पर कब्जा कर अपनी संपत्ति बनाने में लगे हुए थे।
यह खबरें भी पढ़ें...
विधानसभा में मंत्री विजय शाह की गैरहाजिरी पर बवाल, विपक्ष ने पूछा कहां हैं... अध्यक्ष को आना पड़ा बीच में
एमपी में हर दिन 20 महिलाओं से रेप, 38 होती हैं लापता, सीएम ने विधानसभा में दी जानकारी, विपक्ष ने उठाए सवाल
12 जेसीबी की मदद से हटाया
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में 12 से ज्यादा जेसीबी की मदद ली गई, जिनकी सहायता से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से खड़े किए गए थे, और इनकी कुल वर्तमान कीमत लगभग ₹50 करोड़ आंकी गई थी। इस दाैरान भारी पुलिस बल माैके पर माैजूद था।
अवधि निर्माण हटाने की इस कार्रवाई के से पहले भोपाल पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से मछली परिवार के ड्रग्स रैकेट का भी पर्दाफाश किया था। यासीन अहमद और शाहवर अहमद, जो इस परिवार के सदस्य थे, शहर के क्लबों और पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनसे 15 ग्राम MD (मेथामफेटामिन) पाउडर भी जब्त किया था।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, अक्टूबर में प्रधानमंत्री मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
प्रशांत सिंह का फिर AG बनना तय, इंदौर में एडिशनल और डिप्टी AG में फेरबदल, सरकारी वकीलों में भारी उठापठक
पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा पकडे गए अंर्तराज्यीय ड्रग तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली और उसका चाचा शाहवर अहमद राजस्थान के रास्ते ड्रग राजधानी भोपाल में लाते थे, इस ड्रग को ग्राहक तक पहुंचाने के लिए यह दोनों लड़कियों का सहारा लेते थे, इन लड़कियों को पहले ड्रग की लत लगाई जाती थी, एकबार ड्रग की आदी हो जाने के बाद फ्री ड्रग की लालच में यह लोग लडकियों से ड्रग की तस्करी करवाते थे।
पुलिस की जांच के अनुसार, ये आरोपी युवाओं को फिटनेस और पार्टी कल्चर के नाम पर ड्रग्स का अवैध कारोबार कर रहे थे। यह आरोपी फिटनेस और पार्टी कल्चर के नाम पर युवाओं को भटकाकर उन्हें ड्रग्स का आदी बनाते थे।
इसके अलावा, लड़कियों को पहले मुफ्त में नशा कराके उनका शोषण किया जाता था। इन्हें आकर्षण के लिए क्लब पार्टियों का हिस्सा बनाया जाता था। 18 जुलाई को गिरफ्तार किए गए इन ड्रग्स पैडलरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मछली परिवार के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी को लेकर प्लानिंग फिल्मी स्टाइल में की थी, जो काफी प्रभावी साबित हुई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
ड्रग तस्करी में गिरफ्तार किए गए यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद उर्फ मछली के 50 करोड़ रुपए से अधिक के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। इस दौरान मछली परिवार के कई मकान व निर्माण जमींदोज किए गए। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक बड़ी पुलिस टीम और कई जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
अवैध निर्माण में शामिल व्यक्ति और उनकी संपत्ति
- शकील अहमद का फॉर्म हाउस शासकीय भूमि पर स्थित था।
- शारिक अहमद का वेयर हाउस भी सरकारी भूमि पर बना था।
- इरशाद अहमद का कारख़ाना इसी सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण किया गया था।
- इसके अलावा, अता उल रहमान ने भी सरकारी भूमि पर एक अवैध मदरसा स्थापित किया था।
यह खबरें भी पढ़ें...
विधानसभा में मंत्री विजय शाह की गैरहाजिरी पर बवाल, विपक्ष ने पूछा कहां हैं... अध्यक्ष को आना पड़ा बीच में
एमपी में हर दिन 20 महिलाओं से रेप, 38 होती हैं लापता, सीएम ने विधानसभा में दी जानकारी, विपक्ष ने उठाए सवाल
ऐसे जानें तस्कर यासीन मछली व परिवार पर हुई कार्रवाई
|
12 जेसीबी की मदद से हटाया अतिक्रमण
एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से खड़े किए गए थे, और इनकी कुल वर्तमान कीमत लगभग ₹50 करोड़ आंकी गई थी। इस दाैरान भारी पुलिस बल माैके पर माैजूद था।
मछली परिवार के काले कारनामे
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल में मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, अक्टूबर में प्रधानमंत्री मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
प्रशांत सिंह का फिर AG बनना तय, इंदौर में एडिशनल और डिप्टी AG में फेरबदल, सरकारी वकीलों में भारी उठापठक
राजस्थान से लाते थे ड्रग, लड़कियों से करवाते थे डिलेवरी
फिटनेस और पार्टी कल्चर के नाम पर ड्रग्स का धंधा
इसके अलावा, लड़कियों को पहले मुफ्त में नशा कराके उनका शोषण किया जाता था। इन्हें आकर्षण के लिए क्लब पार्टियों का हिस्सा बनाया जाता था। 18 जुलाई को गिरफ्तार किए गए इन ड्रग्स पैडलरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मछली परिवार के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी को लेकर प्लानिंग फिल्मी स्टाइल में की थी, जो काफी प्रभावी साबित हुई।
FAQ
- भोपाल में मछली परिवार द्वारा किया गया अवैध निर्माण क्या था?
भोपाल के अनंतपुरा कोकता में मछली परिवार ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से फॉर्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री और आवासीय भवन बनाए थे। इन निर्माणों का कुल मूल्य ₹50 करोड़ के आसपास आंका गया है। - मछली परिवार का ड्रग्स रैकेट किस प्रकार का था?
मछली परिवार ने भोपाल के क्लबों और पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई की थी। वे युवाओं को पार्टी कल्चर के नाम पर नशा कराते थे और लड़कियों को पहले मुफ्त में ड्रग्स देकर उनका शोषण करते थे। - अवैध निर्माण पर प्रशासन की क्या कार्रवाई है?
भोपाल प्रशासन ने मछली परिवार के अवैध निर्माण को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। इसमें 10 से 15 जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया और पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाया गया।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA