रतलाम के वायरल वीडियो पर Iltija Mufti के बिगड़े बोल, दिया विवादित बयान
Sourabh Bhatnagar | Dec 08, 2024, 09:01 IST
thesootr
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मुस्लिम बच्चों के साथ राम का नाम न लेने पर दुर्व्यवहार की रतलाम की घटना पर हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दे दिया है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने मुस्लिम बच्चों के साथ राम का नाम न लेने पर दुर्व्यवहार की रतलाम की घटना पर हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर बच्चों के साथ हिंसा करना राम के आदर्शों के खिलाफ है।
![thesootr]()
इल्तिजा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दिया। कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताते हुए खारिज किया। उन्होंने कहा, "मैं चुप नहीं रह सकती, चाहे कोई मुझे कितना भी विरोध करे।"
Iltija ने साफ किया कि उनका बयान किसी को उकसाने के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि वह मुसलमानों के साथ हो रहे अन्याय को चुपचाप नहीं देख सकतीं। उनका मानना है कि धर्म के नाम पर हिंसा समाज को बर्बाद कर रही है।
इल्तिजा ने कहा कि जैसे आतंकवादियों ने इस्लाम को बदनाम किया, वैसे ही अब हिंदुत्व के नाम पर हिंदू धर्म को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही रामराज्य है, जहां धर्म के नाम पर मासूम बच्चों के साथ हिंसा की जाती है?
बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद Iltija Mufti ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि वीडियो में मुस्लिम बच्चों को जिस बेरहमी से पीटा जा रहा था, उसे देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा, और इसी वजह से उन्होंने पोस्ट किया। राम का नाम लेने का संदर्भ जोड़ने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले एक दशक से देश में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा, बच्चों को पीटा जा रहा है, मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। यह कैसा रामराज्य है, जहां बच्चों को केवल इसलिए मारा जाता है क्योंकि वे राम का नाम नहीं लेते?
हिंदुत्व को बताया बीमारी
Iltija Mufti ने हिंदुत्व को 'बीमारी' बताते हुए कहा कि यह लाखों भारतीयों की सोच को जहरीला बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक से मुसलमानों के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है। मॉब लिंचिंग से लेकर बच्चों को राम का नाम लेने के लिए पीटे जाने तक की घटनाओं ने समाज की मानसिकता को उजागर किया है।
thesootr
घटना ने छेड़ी सोशल मीडिया पर बहस
किसी को उकसाने का मकसद नहीं
धर्म और समाज पर सवाल
विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई
उन्होंने कहा, बच्चों को पीटा जा रहा है, मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। यह कैसा रामराज्य है, जहां बच्चों को केवल इसलिए मारा जाता है क्योंकि वे राम का नाम नहीं लेते?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari