ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर विवाद, हिंदू महासभा ने कर दी ये बड़ी मांग

Amresh Kushwaha | Aug 15, 2024, 13:23 IST
Share
ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर विवाद
ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर विवाद

ग्वालियर में 14 वर्षों के बाद होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच का हिंदू महासभा ने विरोध किया है। संगठन ने प्रधानमंत्री से मैच रद्द करने की अपील की है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 वर्षों के बाद एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होने वाला है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया यह जानकारी साझा की है। हालांकि, इसके तुरंत बाद हिंदू महासभा ने इस मैच का विरोध करने की घोषणा कर दी है।

पीएम से की मैच रद्द करने की अपील

हिंदू महासभा ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर ग्वालियर में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच ( India-Bangladesh cricket match in Gwalior )आयोजित किया जाता है तो वे इसका विरोध करेंगे। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वे ग्वालियर में होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच को रद्द करने की दिशा में कदम उठाएं।

6 अक्टूबर को होना है क्रिकेट मैच

हाल ही में ग्वालियर में माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम ( Madhavrao Scindia Cricket Stadium )का निर्माण हुआ है। शंकरपुर स्थित इस स्टेडियम में पहले ही एमपीएल मैच का आयोजन किया जा चुका है। अब इसी स्टेडियम में 6 अक्टूबर को टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी।

Shrimant Madhavrao Scindia Cricket Stadium
Shrimant Madhavrao Scindia Cricket Stadium

ग्वालियर को बड़ी सौगात - महाआर्यमन

14 वर्षों के बाद ग्वालियर में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है। इसे लेकर महाआर्यमन सिंधिया ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्वालियर को भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच के रूप में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सिंधिया ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) के सचिव जय शाह को धन्यवाद दिया।

edd4f7c8326789d36db73281cf9f10a4da0c5b04cd05e89be237af36d0c6bf25
edd4f7c8326789d36db73281cf9f10a4da0c5b04cd05e89be237af36d0c6bf25

हिंदू महासभा क्यों कर रही विरोध

हिंदू महासभा ने ऐलान किया है कि अगर ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच आयोजित किया जाता है तो वे इसका विरोध करेंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हत्याएं और महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हुई हैं। ऐसे में बांग्लादेश की टीम को ग्वालियर में मैच खेलने के लिए आमंत्रित करना और हिंदुओं से तालियां बजवाना अस्वीकार्य है।

पाकिस्तान से मैच कराए, लेकिन बांग्लादेश से नहीं

हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे ग्वालियर में प्रस्तावित भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच को रद्द कराएं। जब हिंदू महासभा के पदाधिकारियों से मीडिया ने सवाल किया कि यह सिंधिया का सपना है। इसके जवाब में महासभा के पदाधिकारी ने कहा कि सपना पूरा करने के लिए पाकिस्तान की टीम के साथ मैच करवा दें, लेकिन बांग्लादेश की टीम के साथ मैच नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश की टीम ग्वालियर आती है और मैच खेलती है तो हिंदू महासभा इसका विरोध करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हिंदू महासभा
  • Hindu Mahasabha
  • ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच
  • India-Bangladesh cricket match in Gwalior
  • माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम
  • Madhavrao Scindia Cricket Stadium
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा