170 करोड़ साल पहले एमपी में था महासागर, 18 साल तक की रिसर्च में हुआ खुलासा

Deeksha Nandini Mehra | Jul 11, 2024, 09:34 IST
Share
mp news
mp news

रिसर्च में सामने आया कि आज जो भारत का नक्शा हैं उसे बनने में 50 करोड़ साल लगे हैं। भारत का भू-भाग बनने की प्रक्रिया लगभग 150 करोड़ साल पहले शुरू हुई थी।

पृथ्वी के स्वरूप, महाद्वीप और सागरों के विस्तार की पुरानी स्थिति जानने को लेकर दुनियाभर में रिसर्च हो रहे हैं। ऐसा ही एक शोध राजस्थान यूनिवर्सिटी के भू- वैज्ञानिक प्रो. एमके पंडित की रिसर्च टीम द्वारा किया गया है। 18 साल तक की गई रिसर्च में सामने आया है कि आज से 170 साल पहले मध्यप्रदेश में एक महासागर था। इसके कई प्रमाण रिसर्च में मिले है। आइए जानते हैं इस रिसर्च रिपोर्ट में सामने आई जानकारी।

पहले नहीं जुड़े थे ये पांच भू- भाग

रिसर्च में सामने आया कि आज जो भारत का नक्शा हैं उसे बनने में 50 करोड़ साल लगे हैं। भारत का भू-भाग बनने की प्रक्रिया लगभग 150 करोड़ साल पहले शुरू हुई थी। देश का मौजूदा भू-भाग दक्षिण में कर्नाटक-आंध्र व तेलंगाना, दक्षिण पूर्व में छत्तीसगढ़-ओडिशा, पूर्व में झारखंड-ओडिशा, मध्य में बुंदेलखण्ड और उत्तर पश्चिम में अरावली क्षेत्र के आपस में जुड़ने से बना। रिसर्च में पता चला कि पहले ये पांचों भू-भाग नहीं जुड़े थे। इन भूखंडों की उम्र 300 करोड़ साल से ज्यादा है।

170 करोड़ साल पहले की स्थिति

नक्शे से पता चलता है कि तीन प्रमुख दक्षिण भूभाग वर्तमान से दक्षिण में थे, इनकी आपस की स्थिति अलग थी। समय के साथ उनकी स्थिति में परिवर्तन आया और यह खिसक कर उत्तरी भूभागों से जुड़ गए। पश्चिमी राजस्थान, थार, पाकिस्तान और ओमान अरावली से आकर जुड़ा और देश के भौगोलिक एकीकरण की प्रक्रिया 100 करोड़ साल पहले पूरी हुई।

एमपी में महासागर के प्रमाण

रिसर्च में प्रमाण मिले कि 170 करोड़ साल पहले मध्य भारतीय क्षेत्र में एक महासागर था, जिसे टीम ने ‘गोटोसिंधु’ नाम दिया। अभी तक एकीकरण की पुख्ता जानकारी नहीं थी। इससे दुनिया की प्राचीन स्थिति को लेकर सटीक शोध होने का रास्ता प्रशस्त हुआ।

भारतीय भू-भाग पर शोध केंद्रित

राजस्थान यूनिवर्सिटी के भू-वैज्ञानिक प्रो. एमके पंडित के साथ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के प्रो. जोसेफ मर्ट भी प्रमुख भूमिका में रहे। दोनों प्रोफेसर ने भारतीय भू-भाग पर अपना शोध केंद्रित किया। रिसर्च का प्रोजेक्ट तैयार कर ‘नेशनल साइंस फाउंडेशन, अमेरिका’ को सौंपा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद फंडिग हुई। फिर शोध हुआ।

गोंडवाना रिसर्च ने किया प्रकाशित

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय की लैब में चट्‌टानों के पुराचुंबकीय गुणों और रेडियोधर्मी आयु की गणना हुई। इसके लिए पुराने 5 भूखंडों की सैकड़ों चट्‌टानों से 2 हजार नमूने लैब में जांचे गए। इस रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित रिसर्च जनरल गोंडवाना रिसर्च ने इसे प्रकाशित किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

Tags:
  • एमपी में महासागर के प्रमाण
  • Gotosindhu
  • प्रो. एमके पंडित
  • फ्लोरिडा विश्वविद्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच