एमपी की बेटी वसुंधरा बनेगी भारत की आवाज: कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में देश का करेंगी प्रतिनिधित्व

Amresh Kushwaha | Oct 27, 2025, 15:45 IST
Share
india-represented-commonwealth-asean-summit-vashundra-singh
india-represented-commonwealth-asean-summit-vashundra-singh

मध्य प्रदेश की युवा शोधार्थी वसुंधरा सिंह कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह देश के युवा नेतृत्व की शक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर है।

मध्य प्रदेश के सतना से आने वाली युवा शोधार्थी वसुंधरा सिंह अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में वे देश की युवा नेतृत्व की मजबूत आवाज बनेंगी।

यह सम्मेलन कॉमनवेल्थ एशिया यूथ लीडरशिप समिट-2024 के बाद युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है। यहां कॉमनवेल्थ एशिया यूथ एलायंस की स्थापना हुई थी। वसुंधरा की इस उपलब्धि से विंध्य क्षेत्र एक बार फिर गौरव महसूस कर रहा है।

28 अक्टूबर को कुआलालंपुर में होगा आयोजन

यह सम्मेलन 28 अक्टूबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में होगा। यहां कॉमनवेल्थ और आसियान सदस्य देशों के प्रधानमंत्री, मंत्री, राजनयिक, नीति-निर्माता और युवा नेता एक साथ आएंगे। वसुंधरा भारत की नवाचार शक्ति, शोध दृष्टि और नेतृत्व क्षमता को दुनिया के सामने रखेंगी। यह मौका उन्हें भारत के युवाओं की ताकत दिखाने का है।
a8682350-2f5
a8682350-2f5
ये खबर भी पढ़िए...PWD सतना में 2.59 करोड़ का फर्जी भुगतान, EOW ने दर्ज किया तत्कालीन ईई और कॉन्ट्रैक्टर पर केस

पूर्व सांसद की पोती की है संगठन में मजबूत पकड़

वसुंधरा सिंह सतना लोकसभा के पूर्व सांसद दिवंगत रामानंद सिंह की पोती और राजवंत सिंह की बेटी हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख के रूप में वे सक्रिय हैं। उनका सफर नरसिंहपुर के विभाग संगठन मंत्री से शुरू हुआ, फिर प्रांत छात्रा प्रमुख और जिला संगठन प्रमुख बनीं। कटनी में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के तौर पर उनके काम ने उन्हें सामाजिक और वैचारिक स्तर पर मजबूत बनाया।

ये खबर भी पढ़िए...सतना न्यूज: सांसद के पत्र पर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार को घेरा, देना पड़ी रात को सफाई

कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन की खबर पर एक नजर...

वसुंधरा सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी: कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन में एमपी की बेटी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की आवाज बनेंगी।

28 अक्टूबर को कुआलालंपुर में सम्मेलन: मलेशिया में प्रधानमंत्री, मंत्री और युवा नेता जुटेंगे, विषय नवाचार और सतत विकास।

पूर्व सांसद की पोती और ABVP नेता: सतना की वसुंधरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय सदस्य, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख।

विंध्य की पहली प्रतिनिधि: क्षेत्रीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत की बात रखेंगी।

युवाओं के लिए नया अवसर: कॉमनवेल्थ एशिया यूथ एलायंस की स्थापना के बाद यह सम्मेलन भारत के गौरव को बढ़ाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: सरकार की बड़ी सौगात, अब सिर्फ 5 रुपए में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन

विंध्य क्षेत्र की पहली प्रतिनिधि

वसुंधरा विंध्य क्षेत्र की पहली और एकमात्र प्रतिनिधि हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। सम्मेलन का विषय है सहयोग, नवाचार और भविष्य की साझेदारी। वहीं क्षेत्रीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, शोध, तकनीक और सतत विकास पर चर्चा होगी। यह उपलब्धि सिर्फ मध्य प्रदेश नहीं, पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

ये खबर भी पढ़िए...प्रमोशन में आरक्षण का मामला : एमपी सरकार ने की पुरजोर कोशिश पर नहीं हटा प्रमोशन से स्टे

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सतना न्यूज
  • मलेशिया
  • वसुंधरा सिंह
  • कॉमनवेल्थ आसियान शिखर सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती