PWD सतना में 2.59 करोड़ का फर्जी भुगतान, EOW ने दर्ज किया तत्कालीन ईई और कॉन्ट्रैक्टर पर केस

Sandeep Kumar | Sept 23, 2025, 21:09 IST
Share
EOW action
EOW action

PWD सतना के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज द्विवेदी और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ फर्जी भुगतान के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जांच में 2.59 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी से भुगतान होने का आरोप सामने आया है।

सतना में सरकारी राशि के भुगतान में 2.59 करोड़ की गड़बड़ी मामले में EOW ने एक्शन लिया है। दरअसल
PWD सतना के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज द्विवेदी और दिल्ली स्थित कॉन्ट्रैक्टर एम/एस एच.आर. कंस्ट्रक्शन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगे थे।

इस मामले में ईओडब्ल्यू ने दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। जांच में पाया गया कि 2 करोड़ 59 लाख 66 हजार 580 रुपए का फर्जी भुगतान माइल स्टोन कार्य के नाम पर दिखाया गया। संबंधित निर्माण कार्य कभी किया ही नहीं गया।

ये भी पढ़ें...ICAR कर रहा कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारियों से भेदभाव, वन नेशन वन केवीके की मांग

माइल स्टोन कार्य का फर्जी भुगतान

यह मामला 2017 से 2022 के बीच के सड़क निर्माण कार्यों का है। इन निर्माण कार्यों का अंतिम देयक 27 जुलाई 2021 को पास हुआ था, इसके बाद कॉन्ट्रैक्टर द्वारा माइल स्टोन का भुगतान दिखाने के लिए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मनोज द्विवेदी ने इन दस्तावेजों को सही मानकर कलेक्टर कार्यालय सतना को भेज दिया। लेकिन जब जांच की गई, तो पता चला कि ये दस्तावेज फर्जी प्रमाण पत्र थे।

ये भी पढ़ें...इंदौर के बिल्डर मुर्तजा अली ने किया करोड़ों का बैंक लोन घोटाला, EOW ने शुरू की जांच

EOW की जांच

ईओडब्ल्यू की जांच में यह पाया गया कि इस धोखाधड़ी से शासन को 2 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। आरोपी पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी थे, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ। जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार, यह मामला भ्रष्टाचार और सरकारी पैसे के गबन का गंभीर उदाहरण है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (24 सितंबर) : मध्य प्रदेश सहित झारखंड और बिहार में तूफान के साथ मध्यम बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश सरकार को नुकसान

जांच में यह भी सामने आया कि उक्त धोखाधड़ी के कारण राज्य सरकार को 2 करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। ईओडब्ल्यू ने इस मामले में आरोपी अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले की गहरी पड़ताल की जाएगी।

ये भी पढ़ें...एमपी के शिक्षकों को मिलेगा सरकारी आवास, हर जिले में बनेंगे इतने मकान

इन धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग सतना के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 120-बी (साजिश), 409 (भ्रष्टाचार), 420 (धोखाधड़ी), 467 (फर्जी दस्तावेज), 468 (धोखाधड़ी के लिए दस्तावेज तैयार करना), 471 (फर्जी दस्तावेजों का उपयोग) और 34 (साझी मंशा) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • EOW
  • PWD
  • लोक निर्माण विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज