यूरेशियन ग्रुप बैठक में भारत ने क्रॉस बार्डर टेरेरिज्म में पाक को घेरा

Sanjay Gupta | Nov 26, 2024, 16:58 IST
Share
cross border terrorism
cross border terrorism

'द सूत्र' द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के लिए आने वाली मनी का सबसे बड़ा स्रोत के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि बैंक फ्रॉड में जुड़ी राशि बहुत ज्यादा है। जैसे विजय माल्या मामला हो या नीरव मोदी का फ्राड।

INDORE. यूरेशियन ग्रुप प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप मीटिंग में भारत ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को घेरा। भारत ने क्रॉस बार्डर टेरेरिज्म का मुद्दा उठाया और इसके लिए हो रही फंडिंग पर भी चिंता जताई। साथ ही अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों को किसी भी स्तर से होने वाली आर्थिक मदद को रोकने की जरूरत बताई, इसी से ही आतंकवाद रोक सकेगा।

BRTS पर BJP की यात्रा पर अधिकारियों की टालमटोल, नहीं हो रही कार्रवाई

इन मुद्दों पर हो रही है चर्चा

बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को आतंकवाद की फंडिंग रोकने, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराधों पर रोक लगाने के कंट्रोल को लेकर चर्चा हो रही है। ब्रिस्क एएमएल-सीएफटी (एंटी मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटर फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म) की बैठक भी होगी। बैठक में 180 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

अतिरिक्त सचिव बोले भारत के कामों पर मुहर

अतिरिक्त सचिव केंद्र विवेक अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत है और फाइनेंसियल क्राइम रोकने के लिए हो रहे बेहतरीन काम पर भी औपचारिक मुहर लग चुकी है। हमारे पास हर स्तर से संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी आ रही है और एक्सपर्ट लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं। ईरान ने तो भारत से मदद मांगी है। भारत की फाइनेंसिंयल स्टेबिलिटी और सिक्यूरिटी पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है, हमारी रेगुलेटरी फ्रेम वर्क सभी मजबूत है। हमारी रेटिंग बहुत हाई है और इसका लाभ यह होता है कि विदेशी निवेश आता है, भरोसा रहता है कि भारत में निवेश सुरक्षित है।

माल्या, नीरव मोदी जैसे बैंक फ्रॉड बड़ी चुनौती

'द सूत्र' द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के लिए आने वाली मनी का सबसे बड़ा स्रोत के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि बैंक फ्रॉड में जुड़ी राशि बहुत ज्यादा है। जैसे विजय माल्या मामला हो या नीरव मोदी का फ्राड। ड्रग्स या अन्य क्राइम से भी मनी आ रही है लेकिन अभी उनका हिस्सा कम है। ड्रग कार्टेल इंटरनेशनल स्तर पर है, इसके लिए भी भारत सभी को जोडकर काम करने की कोशिश में लगा हुआ है। डमी कंपनियों और फर्जी बैंक खातों (दूसरे के दस्तावेज का यूज कर खोला गया) का मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सबसे ज्यादा यूज होता है। इसके लिए हम आधार कार्ड, पैन कार्ड सभी को लिंक कर रहे हैं, इससे इन पर कंट्रोल कर सकेंगे।

इसलिए गोल्ड में हॉलमार्क किया, रियल एस्टेट पर कंट्रोल

अग्रवाल ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का उपयोग होता रहा है, इसलिए उनकी लगातार जांच हो रही है और जो फर्जी मिल रही उन्हें बंद कर रहे हैं। इसलिए गोल्ड में हॉलमार्क लागू किया क्योंकि जो क्राइम जेनरेट मनी वहां लग रही उसे रोका जा सके, अब रियल एस्टेट को भी कंट्रोल कर रहे हैं, ताकि इस मनी को रोका जा सके।

थाना स्तर पर ही मनी लांड्रिंग की जांच हो

अग्रवाल ने कहा कि बीएनएस में भी अभी सुधार किया गया है, ताकि आर्थिक जांच भी पुलिस करे, क्योंकि ईडी हर केस को नहीं ले सकता है। पुलिस अब सीज भी कर सकता है। उनकी विशेषज्ञता बढ़ाने पर भी काम हो रहा है कि पुलिस को इस मामले के लिए कैसे सशक्त कर सकते हैं। वह भी मनी ट्रेल पकड़ सके इस पर काम हो रहा है। अब स्मार्ट पुलिसिंग जरूरी है।

अग्रवाल ने ही इंदौर में रखवाया आयोजन

वहीं इंदौर में इस प्रतिष्ठित आय़ोजन होने का खुलासा भी अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत में होना है यह तो पहले ही तय हो गया था। जब बात आई कि भारत में कहां तो मैंने वित्त मंत्री से बात की और सीएम डॉ. मोहन यादव से चर्चा की और इंदौर में रखने की इच्छा जताई, दोनों जगह से हां हो गई थी इसे इंदौर किया गया। इंदौर वैसे भी बेहतरीन मेजबान है, सभी तैयारियां बढिया हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • द सूत्र
  • पाकिस्तान
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • आईएएस विवेक अग्रवाल
  • यूरेशियन ग्रुप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा