इंजीनियर अमित गुप्ता ही नहीं, भोपाल के नीतेश पांडे समेत 7 भारतीय कतर में कैद

Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 16:27 IST
Share
qatar data engineer
qatar data engineer

टेक महिंद्रा के कंट्री हेड अमित गुप्ता पिछले तीन महीने से कतर की हिरासत में हैं। उनके परिवार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से हस्तक्षेप की मांग की है। भारतीय दूतावास कूटनीतिक प्रयासों में लगा हुआ है।

गुजरात के वडोदरा निवासी अमित गुप्ता, जो टेक महिंद्रा के कंट्री हेड हैं, 1 जनवरी 2024 से कतर में हिरासत में हैं। कतर की स्टेट सिक्योरिटी ने उन्हें अज्ञात कारणों से गिरफ्तार किया। उनकी मां पुष्पा गुप्ता ने बताया कि गुप्ता को कतर की राज्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा हिरासत में लिया गया है। अमित गुप्ता के परिवार ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें।

भारत सरकार का रुख

भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि वे नियमित रूप से अमित गुप्ता के परिवार, वकीलों और कतर के अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

दोहा में 7 भारतीय कैद

अमित गुप्ता अकेले भारतीय नहीं हैं जो कतर में कैद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल के नीतेश पांडे समेत सात भारतीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है।

  • नवंबर 2024 में नीतेश पांडे को हिरासत में लिया गया।
  • दिसंबर में कोलकाता के बीतेश रॉय को गिरफ्तार किया गया।
  • राजस्थान के एक अन्य युवक को भी हिरासत में रखा गया है।

सरकार जल्द कार्रवाई करेगी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद हेमांग जोशी ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और इस मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।गुप्ता पिछले 10 सालों से कतर में टेक महिंद्रा के लिए काम कर रहे थे। उनके माता-पिता उनसे मिलने गए लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढे़ं: इस भारतीय ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, 7 एकड़ में बनवाया शानदार घर, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें: कतर से क्यों नहीं लौटा 8वां भारतीय पूर्व नौसैनिक, रिहाई फिर क्यों रोका

भारतीय नौसेना अधिकारियों को फांसी की सजा

कतर में भारतीयों को कैद करने का यह पहला मामला नहीं है। साल 2022 में, आठ भारतीय नौसेना अधिकारियों को कतर में हिरासत में लिया गया था और 2023 में मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 2024 में कतर के अमीर (शासक) के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: हवाई सफर में 15 घंटे ‘लाश’ के पास ही बैठने पर रहे मजबूर, कतर एयरवेज पर उठ रहे सवाल

यह भी पढ़ें: भारत में पहली बार नौसेना के उपयोग के लिए बनाई सबमरीन केबल

Tags:
  • Death sentence to Indians in Qatar
  • Qatar court decision
  • कतर में भारतीयों को मौत की सजा
  • Qatar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई