इस भारतीय ने खरीदा दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, 7 एकड़ में बनवाया शानदार घर, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Vikram Jain | Mar 20, 2025, 18:39 IST
Share
Bengaluru dog breeder satish buy expensive wolfdog
Bengaluru dog breeder satish buy expensive wolfdog

बेंगलुरु के प्रसिद्ध डॉग ब्रीडर एस सतीश ने दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदा है, जिसका नाम वुल्फडॉग है, यह कुत्ता एक जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है। एस सतीश ने इसे ब्रोकर के माध्यम से खरीदा और यह कुत्ता 8 महीने का है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के प्रसिद्ध डॉग ब्रीडर एस सतीश ने हाल ही में दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता खरीदा है। इस कुत्ते का नाम वुल्फडॉग है और इसकी कीमत 50 करोड़ रुपए है। यह कुत्ता जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है। एस सतीश ने यह कुत्ता ब्रोकर के माध्यम से खरीदा और वह इसकी खासियत बताते हुए कहते हैं कि कुत्तों के प्रति उनका शौक और दुर्लभ नस्लों को पालने का जुनून ने उन्हें इसे खरीदने के लिए प्रेरित किया है।

वुल्फडॉग की खासियत क्या है?

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बेंगलुरु के डॉग ब्रीडर ने एस सतीश ने अत्यंत दुर्लभ नस्ल का बेहद महंगा कुत्ता खरीदा है, एस सतीश ने कैडाबॉम्ब ओकामी नामक "वुल्फडॉग" को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह बेहद दुर्लभ कुत्ता जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है। यह सिर्फ 8 महीने का है, जिसका वजन 75 किलोग्राम और लंबाई 30 इंच है। इसकी विशेषता इसकी ताकत और मोटे फर है।

ये खबर भी पढ़ें...

छोटी सी बात पर भड़क गई भाभी, 2 ननद को पालतू कुत्ते से कटवाया

ब्रोकर के माध्यम से हुई थी डील

एस सतीश ने इस कुत्ते को फरवरी में एक ब्रोकर के माध्यम से खरीदा। उन्होंने इसे एक असाधारण कुत्ता बताया, जो बिल्कुल भेड़िये की तरह दिखता है। दुनिया के सबसे दुर्लभ इस डॉग उम्र सिर्फ आठ महीने है। एस सतीश का कहना है कि वह कुत्तों के शौक के कारण ऐसे दुर्लभ कुत्तों को पालते हैं और भारत में ऐसे कुत्तों को लाना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

अब UPI पेमेंट एकदम फ्री, किसानों को भी मिली सौगात, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

डॉग शो से कमाई करते हैं सतीश

एस सतीश ने आगे बताया कि अपनी शक्ति और मोटे बालों और फर के लिए फेमस कोकेशियान शेफर्ड डॉग जो जॉर्जिया और रूस जैसे ठंडे इलाकों से रहते हैं। इन क्षेत्रों में इन डॉग का इस्तेमाल भेड़ियों समेत शिकारी जानवरों से सुरक्षा करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वह डॉग शो के माध्यम से भी पैसे कमाते हैं। वह 30 मिनट के कार्यक्रम से 2,200 पाउंड (2,46,705 रुपए) और 5 घंटे के कार्यक्रम से 9,000 पाउंड (10,09,251 रुपए) तक कमाते हैं।

डॉग शो में होती है भारी भीड़

प्रसिद्ध डॉग ब्रीडर एस सतीश वर्तमान में अपने दुर्लभ कुत्तों को पशु प्रेमियों के सामने पेश कर पैसा कमाते हैं। वे इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्लभ होने की वजह से इतने पैसे खर्च किए है। साथ ही डॉग शो से कमाई होती हैं। लोग हमेशा दुर्लभ कुत्तों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। वे इनके साथ तस्वीरें लेते हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

मनमानी करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल पर ठोका लाखों का जुर्माना

कुत्तों के लिए सुरक्षित और विशाल घर, CCTV से निगरानी

एस सतीश के पास अन्य कुत्ते भी हैं, जिनमें एक चाउ चाउ कुत्ता भी शामिल है, जो लाल पांडा जैसा दिखता है। वह अपने कुत्तों को सात एकड़ के विशाल एरिया में रखते हैं और सुरक्षा के लिए चारों ओर 10 फीट ऊंची दीवार और 24/7 CCTV निगरानी रखते हैं। सतीश अपने कुत्तों को कड़ी निगरानी रखते हैं।

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ एस सतीश ने 50 करोड़ रुपये में वुल्फडॉग खरीदा, जो जंगली भेड़िये और कोकेशियान शेफर्ड का मिक्स ब्रीड है।

✅एस सतीश कुत्तों के शौक के कारण महंगे और दुर्लभ कुत्तों को पालते हैं।

✅एस सतीश डॉग शो में भाग लेकर बड़ी कमाई करते हैं और प्रति कार्यक्रम लाखों रुपये कमाते हैं।

✅वुल्फडॉग की विशेषता इसकी ताकत और भेड़िये जैसी दिखावट में है।

✅एस सतीश अपने कुत्तों को सात एकड़ के विशाल क्षेत्र में रखते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कड़ी निगरानी रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड

Tags:
  • Bengaluru News
  • भेड़िया
  • कुत्ता
  • देश दुनिया न्यूज
  • बेंगलुरु न्यूज
  • डॉग ब्रीडर एस सतीश
  • वुल्फडॉग
  • wolfdog
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती