भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोले, वजन बढ़ने के लिए विनेश फोगाट और उनका स्टॉफ जिम्मेदार
Sanjay Gupta | Aug 26, 2024, 18:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-26T174657.403
संजय ने बताया कि विनेश फोगाट ने खुद कहा था कि उन्हें WFI और उसके स्टाफ पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने अपना फिजियो, कोच, डॉक्टर और स्पार्किंग पार्टनर मांगा था। वह सात लोगों की टीम के साथ गई थीं, जिसमें उनके पति भी शामिल थे।
INDORE. पेरिस ओलंपिक ( paris olympics ) में कुश्ती में मात्र सौ ग्राम वजन के कारण फाइनल नहीं खेल सकी विनेश फोगाट को लेकर भारतीय कुश्ती संघ ( Indian Wrestling Association ) के अध्यक्ष संजय सिंह ने इंदौर में बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके कारण हमारा देश एक पदक से वंचित हो गया। संजय सिंह ने यह भी कहा कि इन खिलाड़ियों ने धरना-प्रदर्शन इसलिए किया था ताकि उन्हें ट्रायल नहीं देना पड़े। अब कुश्ती पूरे देश में फैल रही है।
संजय ने बताया कि विनेश फोगाट ने खुद कहा था कि उन्हें WFI और उसके स्टाफ पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने अपना फिजियो, कोच, डॉक्टर और स्पार्किंग पार्टनर मांगा था। वह सात लोगों की टीम के साथ गई थीं, जिसमें उनके पति भी शामिल थे। इसका पूरा खर्च भारत सरकार ने उठाया था। उन्होंने कहा कि विनेश के वजन बढ़ने या घटने की जिम्मेदार वो खुद और उनका सपोर्टिंग स्टाफ है। इस मामले में भारत सरकार और कुश्ती से जुड़ी अन्य संस्थाओं की कोई गलती नहीं है।
सिंह ने बताया कि विनेश फोगाट ने खुद कहा था कि उन्हें WFI और उसके स्टाफ पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने अपना फिजियो, कोच, डॉक्टर और स्पार्किंग पार्टनर मांगा था। वह सात लोगों की टीम के साथ गई थीं, जिसमें उनके पति भी शामिल थे। इसका पूरा खर्च भारत सरकार ने उठाया था। उन्होंने कहा कि विनेश के वजन बढ़ने या घटने की जिम्मेदार वो खुद और उनका सपोर्टिंग स्टाफ है। इस मामले में भारत सरकार और कुश्ती से जुड़ी अन्य संस्थाओं की कोई गलती नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि पदक किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश का होता है, इसलिए भारतीय कुश्ती संघ भी इस बात से दुखी है कि पदक नहीं मिला। संजय सिंह ने यह भी कहा कि इन खिलाड़ियों ने धरना-प्रदर्शन इसलिए किया था ताकि उन्हें ट्रायल नहीं देना पड़े और देश में कुश्ती के फैलते काकस को तोड़ा जा सके।
SA
सरकार की नहीं विनेश की जिम्मेदारी
यह होता है वजन को लेकर नियम संजय सिंह ने कहा कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के आर्टिकल 11 में यह साफ लिखा हुआ है कि ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में वजन दो दिन होता है। पहले क्वालीफाइंग राउंड के लिए और एक सेमीफाइनल के लिए। खिलाड़ी की भी गलती है उन्हें अपना वजन मेंटेन करना चाहिए।
भारत सरकार की नहीं विनेश फोगाट की जिम्मेदारी
पदक व्यक्ति का नहीं देश का होता है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari