भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी ने लिए पांच के इंटरव्यू, मप्र से भूरिया और सिंह भी

Sanjay Gupta | Sept 22, 2024, 12:57 IST
Share
कौन बनेगा युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष
कौन बनेगा युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दावेदारी में विक्रांत भूरिया और मितेंद्र दर्शन सिंह शामिल हैं। अन्य दावेदारों में अजय चिकारा, शेषनारायण ओझा और उदय छीब भी हैं।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुर्सी की दावेदारी जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले दौर में दर्जन भर दावेदारों के इंटरव्यू लिए थे। इसके बाद इसमें से पांच को फिर दूसरे दौर के इंटरव्यू के लिए बुलाया, जो अभी दो दिन पहले खत्म हुए हैं। अब इन दावेदारों में से अगले अध्यक्ष के नाम की घोषणा किसी भी दिन हो जाएगी।

मप्र से यह है दो दावेदार

मप्र से इसमें पहले तीन दावेदार थे। इसमें विधायक विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और मप्र यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट मितेंद्र दर्शन सिंह शामिल थे। अब दूसरे दौर में वानखेड़े बाहर हो गए हैं। अब मप्र से दावेदारी विक्रांत भूरिया और मितेंद्र सिंह की है।

ये खबर भी पढ़िए...कौन बनेगा भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष?, राहुल गांधी ने पहले चरण में लिए 15 के इंटरव्यू, MP से भूरिया और वानखेड़े दावेदार

वहीं अन्य दावेदारों में यह है

हरियाण के अजय चिकारा, यूपी के शेषनारायण ओझा और जम्मू एंड कश्मीर के उदय छीब है।

भूरिया का दावा मजबूत माना जा रहा है

इन सभी दावेदारों में विक्रांत का दावा काफी मजबूत माना जा रहा है। आदिवासी सेक्टर पर जिस तरह से कांग्रेस ध्यान दे रही है और भूरिया जिस तरह से इस बेल्ट में सक्रिय है, उनके पक्ष में कई बातें जा रही है। हालांकि राहुल गांधी किस आधार पर फैसला लेते हैं, यह काफी अहम होगा। दो बार वह सभी दावेदारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी अभी तक की कार्यशैली, किए गए काम, उपलब्धि, आगे उनके वीजन इन सभी बातों को लेकर बात कर चुके हैं और जो उनकी राजनीतिक सोच के अनुसार दिखेगा, उन्हें ही वह यह अहम पद सौंपेगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • rahul gandi
  • विधायक विक्रांत भूरिया
  • भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष
  • Indian Youth Congress President
  • भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं