इंदौर में हुई 1 करोड़ की चोरी के आरोपी का खुलासा, 600 सीसीटीवी की जांच से मिला सुराग

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-1-crore-theft
Photograph: (thesootr)

इंदौर के विजयनगर थाना एरिया में जून माह में हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चुराए गए माल के साथ आरोपी को पकड़ लिया, जिसके पास नकदी और जेवर भी बरामद हुए। आरोपी को अमरावती से गिरफ्तार किया गया।

इंदौर के विजयनगर थाना एरिया में जून माह में हुई एक करोड़ की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है। सााथ ही आरोपी के पास से नकदी और जेवर भी मिले हैं। वहीं आरोपी ने जिस तरह से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और पुलिस से बचने के तरीके बताए उससे पुलिस भी चौंक गई। अमरावती से आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

फरियादी के घर से यह चुराया था

डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि जून माह में पियूष ग्रोवर के घर में चोरी हुई थी। अज्ञात चोरों ने 550 ग्राम सोने के जेवर और 31.50 लाख रुपए नकद चुराए थे।

b6d28205-ab8
b6d28205-ab8


ये भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना

600 सीसीटीवी खंगाल पुलिस पहुंची

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के 600 से अधिक सीसीटीवी कमरे के फुटेज खंगाले। जिसमें घटना के वक्त एक ही आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ । साइबर सेल एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार पुलिस ने प्रयास किया जिसके आधार पर आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू उर्फ सुरेश जांगिड़ निवासी भीड़ावास जिला हरियाणा को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें...इंदौर में आज नो कार डे: हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया पैदल पहुंचे दफ्तर, कलेक्टर ई–स्कूटर से गए ऑफिस

आरोपी रखता था ऐसी सावधानी

आरोपी चोरी की वरदात को अकेले ही अंजाम देता था ताकि पकड़ा ना जा सके। आरोपी का का कहना है कि साथी के साथ जल्दी पकड़ाने का खतरा रहता है इसलिए वह अकेले ही घटना को अंजाम देता था। मोबाइल का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करता था वह बस से सफर करता था और पैदल घूम कर पहले रेकी कर लेता था। यह कहीं कमरा लेकर भी नहीं रहता था बस में ही सो जाता था। उसके बाद रात में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से लगातार अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो: शुरूआत के 7 दिन में ही डेढ़ लाख लोगों ने की थी यात्रा, अब 20 दिन में 5 हजार भी नहीं हुए

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी



👉जून माह में इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पियूष ग्रोवर के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की थी। इसमें 550 ग्राम सोने के जेवर और 31.5 लाख रुपए नकद चुराए गए थे।
👉आरोपी के पास से 550 ग्राम सोना, 5 लाख नकद, और चोरी से खरीदी गई एक कार सहित कुल 1 करोड़ रुपए से अधिक का माल बरामद हुआ।
👉पुलिस ने 600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक ही आरोपी की पहचान हुई। साइबर सेल और मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू उर्फ सुरेश जांगिड़ को अमरावती से गिरफ्तार किया।
👉 आरोपी चोरी अकेले ही करता था ताकि पकड़ में न आए। वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता था, बस से सफर करता और पैदल ही रेकी कर चोरी करता था।
👉आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ग्वालियर, हरियाणा, जयपुर, दिल्ली समेत अन्य जिलों में 31 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पहली बार एक साथ 10 स्पेशल बेंच, 4.80 लाख लंबित मामलों की सुनवाई होगी तेज

आरोपी ने तीन जिलों में की चोरी

पूछताछ में आरोपी ने तीन जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी से 550 ग्राम सोना, नगद 5 लाख और चोरी के रुपए से खरीदी एक कार कुल एक करोड रुपए से अधिक का माल बरामद किया है। वही पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग जिलों में कुल 31 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें ग्वालियर, हरियाणा, जयपुर, , दिल्ली व अन्य जिलों में घटना करना स्वीकार की है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • आरोपी गिरफ्तार
  • सीसीटीवी फुटेज
  • विजयनगर थाना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर