इंदौर बायपास स्थित रेस्टोरेंट Adam's Ale में बोरे भरकर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, बंद के आदेश

Sanjay Gupta | Aug 17, 2026, 23:13 IST
Share
एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री
एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री

इंदौर के बायपास स्थित Adam's Ale (Saahstra Food and Services Pvt. Ltd.) को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश हो गए। यहां जांच में बोरे भरकर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली है।

Indore: इंदौर के बायपास स्थित Adam's Ale (Sahashtra Food and Services Pvt. Ltd., 13/2 Mehta Farm House, Bicholi Mardana, Indore) को बंद करने के आदेश हो गए हैं। इस रेस्टारेंट को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत आई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया था कि इनके द्वारा सस्ते एक्सपायरी खाद्य सामग्री खरीदी जाती है और इसका उपयोग होता है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने जांच के आदेश दिए। मौैके पर खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी के साथ टीम पहुंची और शिकायत को सही पाया। इस रेस्टारेंट के संचालक मानस बंसल है।

indore-adams-ale-expired-food-closed
indore-adams-ale-expired-food-closed

बोरे भरकर मिले एक्सपायर्ड आयटम

जांच में टीम उस समय चौंक गई जब लांड्री स्टोर रूम में यह एक्सपायर्ड आयटम छिपाकर रखे गए थे। यहां पर ज्यूस, राजमा, मसाले, सास सहित 10 आयटम मिले, जो एक्सपायर्ड के थे। इन्हें निकालकर मौके ही नष्ट किया गया। संग्रहित पिस्ता, मिर्च पाउडर एवं सौंफ में कीड़े पाए गए।

वेज, नानवेज एक साथ फ्रीजर में

खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। साथ ही खाद्य निर्माण एवं हैंडलिंग में कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों का संग्रहण एक ही डीप फ्रीजर में किया जाना भी पाया गया, इसके अतिरिक्त अन्य कमियां भी पाई गई।

indore-adams-ale-expired-food-closed
indore-adams-ale-expired-food-closed

6 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

निरीक्षण के दौरान परिसर से पनीर, दही, मिर्च पाउडर, सौंफ, पिस्ता एवं स्वच राजमा चित्रा के कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजकर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच कराई जाएगी। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में भी दो प्रकरणों में जुर्माना

इस रेस्टारेंट पर पहले भी दो केस रो चुके हैं, जिसमें सक्षम कोर्ट से अर्थदंड हो चुका है। दोनों केस अपील में हैं।

खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

इस तरह संस्थान द्वारा खाद्य लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किए जाना पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन एवं पंजीयन) विनियम, 2011 की अनुसूची-4 का पालन नहीं पाया गया।

परिसर में अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाए जाने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32(3) के अंतर्गत खाद्य लाइसेंस को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर नामांतरण घोटाला: अधिकारियों की आईडी से हुआ खेल,निगम के 2 कर्मचारी बर्खास्त

मप्र में 12 ब्रांड का घी अनसेफ, इंदौर में चार, भोपाल में 6 ब्रांड के घी सैंपल हुए फेल

237 करोड़ की लागत के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इंदौर का यह हाल, ना स्टाफ ना उपकरण

इंदौर-तीन में अश्विन जोशी की पत्नी मनप्रीत हुईं सक्रिय, क्या कटेगा पिंटू का पत्ता..?

Tags:
  • इंदौर
  • खाद्य सुरक्षा
  • खाद्य सामग्री
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • एक्सपायरी खाद्य सामग्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा